Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    केराटिन ट्रीटमेंट के फायदे ही नहीं, होते हैं कुछ नुकसान भी

    ड्राई और डैमेज बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट करवाना एक अच्छा उपाय माना जाता है। लेकिन केराटिन ट्रीटमेंट करवाने के अपने कई नुकसान भी हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं। 
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2023-02-02,13:49 IST
    Next
    Article
    side effects of keratin treatment in hindi

    बालों की केयर करने के लिए हम कई तरह के ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। इन्हीं में से एक है केराटिन ट्रीटमेंट। यह एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जो आपके बालों को अधिक स्मूथ, ग्लॉसी व ब्यूटीफुल बनाता है। इतना ही नहीं, इससे आपके बाल स्ट्रेट भी होते हैं। हेयर स्ट्रेटनिंग या स्मूथनिंग की अपेक्षा इसे कहीं अधिक बेहतर उपाय माना जाता है। 

    यकीनन इस सेमी परमानेंट केराटिन ट्रीटमेंट के कई फायदे हैं और कई मामलों में यह आपके बालों के लिए बेहद ही अच्छा काम करता है। हालांकि, केराटिन ट्रीटमेंट के अपने कई नुकसान या साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। जिसके बारे में हम जानते ही नहीं हैं या फिर उसे नजरअंदाज कर देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको केराटिन ट्रीटमेंट से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं-

    महंगा ट्रीटमेंट 

     costly treatment

    केराटिन ट्रीटमेंट करवाना सिर्फ वन टाइम प्रोसेस ही नहीं है। आप जब केराटिन ट्रीटमेंट की सिटिंग करवाती हैं तो उसके लिए आपको अच्छा-खासा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, केराटिन ट्रीटमेंट करवाने के बाद उसे मेंटेन करने में भी काफी खर्च आता है। केराटिन ट्रीटमेंट के बाद अपने बालों की बेहतर केयर करने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए आपको अलग से शैम्पू व कंडीशनर आदि खरीदना पड़ता है। इन सबमें आपका काफी पैसा खर्च हो जाता है। (घर पर केराटिन कैसे करें)

    इसे भी पढ़ें :  केवल 50 रुपये में करें केराटिन ट्रीटमेंट, जानें तरीका

    हेयर हेल्थ के लिए अच्छा नहीं

    split ends

    केराटिन ट्रीटमेंट को आपके बालों की हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तव में, यह सिर्फ आपके बालों को सीधा और चिकना बनाता है, लेकिन कभी-कभी यह आपके बालों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। दरअसल, फॉर्मलडिहाइड और बढ़े हुए तापमान के संपर्क में आने से आपके बालों के शाफ्ट को नुकसान पहुंचता है। इसलिए, जब केराटिन ट्रीटमेंट का इफेक्ट खत्म हो जाता है तो इससे आपके बाल और भी अधिक डल नजर आ सकते हैं।

    हो सकता है हेयर फॉल

     hair damage

    आपको शायद पता ना हो, लेकिन केराटिन ट्रीटमेंट हेयर फॉल की भी एक वजह बन सकता है। खासतौर से, अगर आप अपने बालों को शाइनी बनाए रखने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट को बार-बार करवाती हैं। अमूमन केराटिन ट्रीटमेंट का असर तीन-चार महीने तक ही रहता है। जिसके कारण अक्सर महिलाएं हर तीन या चार महीने बाद केराटिन ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन ऐसा करने से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इसलिए, अगर आप हेयर फॉल को अवॉयड करना चाहती हैं तो ऐसे में इसे साल में केवल एक बार ही करवाएं।

    स्कैल्प इरिटेशन की संभावना

    केराटिन ट्रीटमेंट के कारण स्कैल्प में इरिटेशन की संभावना भी बढ़ जाती है। कुछ लोगों की स्कैल्प सेंसेटिव होती है और ऐसे में केमिकल्स के संपर्क में आने पर आपको परेशानी हो सकती है। खासतौर से, अगर आपको हेयर कलरिंग या डाई आदि से समस्या होती है तो संभव है कि केराटिन ट्रीटमेंट के दौरान आपको स्कैल्प में इरिटेशन हो।

    इसे भी पढ़ें : केराटिन ट्रीटमेंट करवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    हो सकती हैं अन्य समस्याएं

    hair problem

    केराटिन ट्रीटमेंट अन्य कई प्रॉब्लम्स जैसे आंखों में इरिटेशन, सिरदर्द, खांसी, मतली आदि की समस्या हो सकती है। दरसअल, इस दौरान अगर फॉर्मलडिहाइड फार्मूला का इस्तेमाल किया जाता है तो इसके कारण इन समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। आप केराटिन ट्रीटमेंट के दौरान सांस के जरिए या फिर स्किन में अब्जॉर्ब हो सकते हैं। जिससे व्यक्ति को सांस से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

    तो अब आप भी केराटिन ट्रीटमेंट करवाने से पहले इसके सभी पहलुओं पर गौर करें और उसके बाद ही कोई कदम आगे बढ़ाएं। 

    इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

     

    Image Credit- freepik

     
    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi