घर बैठे भिंडी से इस तरह करें केराटिन, बाल हो जाएंगे स्ट्रेट और शाइनी

बालों को सीधा करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं। बालों के लिए आजकल केराटिन ट्रीटमेंट महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।
लेकिन इसके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं और कुछ समय बाद बाल दोबारा से पहले जैसी स्थिती में आ जाते हैं। जिसके कारण महिलाएं कई बार निराश हो जाती हैं।
अगर आप चाहती हैं कि इसके लिए ज्यादा पैसे भी न खर्च करने पड़े और बाल नेचुरल तरीके से सीधे हो जाएं तो आपको भिंडी केराटिन ट्रीटमेंट करना चाहिए। अब आप सोच रही होंगी कि इसके लिए आपको पार्लर जाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि आज हम आपको घर बैठे भिंडी की मदद से बालों को सीधा करना सिखाएंगे।
क्या होता है केराटिन ट्रीटमेंट?

केराटिन ट्रीटमेंट में बालों को सॉफ्ट और स्ट्रेट किया जाता है। केराटिन प्राकृतिक प्रोटीन है, जो बालों त्वचा और नाखूनों में पाया जाता है। केराटिन ट्रीटमेंट बालों में अतिरिक्त प्रोटीन ऐड करता है,जिससे फ्रिजनेस की समस्या कम होती है और बाल और भी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। जिन लोगों के कर्ली बाल होते हैं, उनके लिए यह ट्रीटमेंट बेहद अच्छा होता है। हालांकि, यह एक तरह का केमिकल ट्रीटमेंट होता है।
भिंडी ही क्यों?
भिंडी में फाइबर आयरन, बीटा केराटिन, विटामिन सी और ए, कैल्शियम, फोलेट, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। भिंडी में पाया जाने वाला बीटा केराटिन बालों के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए आप इसकी मदद से केराटिन ट्रीटमेंट कर सकती हैं।
भिंडी से कैसे बनाएं केराटिन क्रीम

आवश्यक सामग्री
- 15-20 भिंडी
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- एक चौथाई पानी
- 1 चम्मच कार्न स्टार्च
बनाने का तरीका
- सबसे पहले भिडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक पैन में कटी हुई भिंडी और एक कप पानी डालें। करीब 10 मिनट तक इसे उबाल लें।
- जब इसका चिपचिपा मिक्सचर होने लगे तब गैस बंद कर दें।
- फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- एक बर्तन लें और उसे सूती कपड़े से ढक दें।
- अब इसके ऊपर भिंडी का मिक्सचर डालें।
- फिर कपड़े को चारों कोनों से पकड़कर टाइट करके निचोड़ लें।
- इससे आपके पास शु्द्ध प्योरी मिलेगी।
- एक बाउल में एक चम्मच कार्न स्टार्च डालें।
- फिर इसमें एक चौथाई पानी डालें। अब इसे मिक्स कर लें। (बालों को नेचुरली स्ट्रेट कैसे करें)
- फिर इसे भिंडी के पेस्ट में डालें।
- अब इसे किसी बर्तन में डालकर कम आंच पर पकाएं।
- बिना रूके इसे चलाते रहें जब तक कि इसका गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
- अब इसमें एक चम्मच नारियल और एक चम्मच बादाम का तेल डालें।
- अब दोबारा इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
इसे भी पढ़ें:पार्लर जैसा केराटिन ट्रीटमेंट करें घर बैठे, इससे बाल होंगे सिल्की-शाइनी और सॉफ्ट
लगाने का तरीका

- केराटिन ट्रीटमेंट करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में डिवाइड करें। (हेयर स्मूदनिंग कैसे करें)
- अब इस केराटिन को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- इसके बाद एक बार बालों में कंघी कर लें, ताकि क्रीम सारे बालों में अच्छे से लग जाए।
- अब अपने बालों को शावर या प्लास्टिक कैप से कवर कर लें।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: बालों और त्वचा के लिए चमत्कार करती हैं भिंडी, इस्तेमाल का तरीका जान लें
- बालों में केराटिन कम से कम 2 घंटे तक लगा रहने दें।
- फिर अपने बाल बिना शैंपू को नॉर्मल पानी से धो लें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।
केराटिन ट्रीटमेंट के फायदे
- डैमेज बालों के लिए यह ट्रीटमेंट बेहद अच्छा होता है। इससे बालों में जान आ जाती है।
- डल बालों में शाइन लाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। इससे बाल चमकने लगते हैं।
- फ्रिजी बालों को रिपेयर करने में भी यह मददगार है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।