महिलाएं अच्छे से तैयार होने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में जब करवा चौथ का त्योहार हो तो वो सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अलग-अलग तरह की चीजों को खरीदती हैं। कई सारी ऐसी होती हैं जो पार्लर जाकर मेकअप करवाती हैं नेल आर्ट कराती हैं ताकि सर से लेकर पांव तक उनकी खूबसूरती में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। आप भी अपने हाथों में नेल आर्ट करा सकती हैं इससे हाथ बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। खास बात ये है कि आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन और नेल पेंट कलर चूज कर सकती हैं।
स्टार डिजाइन कराएं नेल आर्ट
जब आप नेल आर्ट कराने जाएगी तो वहां पर आपको कई सारे डिजाइन के बारे में बताया जाएगा। ये भी बताया जाएगा कि आजकल कौन सा ट्रेंड में चल रहा है। लेकिन आप चाहे तो ऑनलाइन पसंद करके भी वैसा ही डिजाइन अपने नाखूनों पर क्रिएट करा सकती हैं। इसके लिए आपको पहले नेल कलर को चूज करना होगा। फिर किस कलर से डिजाइन को फिल कराना है इसकी जानकारी देनी होगी।
एक्रेलिक में या फिर मैट में कराना है इसके बारे में भी आपको बताना है। इसके बाद आपके नाखूनों पर स्टार का डिजाइन बनाया जाएगा। इस करवा चौथ आप इस तरह के डिजाइन को जरूर ट्राई करें। मार्केट से कराने पर ये आपको 1500 से 2000 के बीच पड़ेगा।
एनिमल प्रिंट नेल आर्ट
आप चाहती हैं कि ऐसा नेल आर्ट डिजाइन बनाया जाए जो करवा चौथ के बाद भी अच्छा लगे तो इसके लिए आप रेड कलर की जगह बेज या ब्राउन कलर के साथ नेल आर्ट (नेल आर्ट के आसान टिप्स) करा सकती हैं। इसमें एनिमल प्रिंट या फिर फ्लावर प्रिंट को डिजाइन कर सकती हैं। आप चाहे तो ग्लिटर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मार्केट से लगाने पर इसके आपको 2000 से 3000 रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ घर पर खुद करें ये नेल आर्ट, खूबसूरत दिखेंगे हाथ
ग्लिटर एंड जेम्स नेल आर्ट
नेल आर्ट कराने के लिए कई सारे डिजाइन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। आप ग्लिटर एंड जेम्स वाले डिजाइन (ट्रेंडी नेल आर्ट) को भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आपकी दो उंगलियों के नाखूनों पर जेम्स लगाएं जाएंगे। वहीं जो नाखून बचे होंगे उन पर ग्लिटर लगाया जाएगा। इस तरीके के डिजाइन को भी आप ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन नेल आर्ट डिजाइन से बढ़ाएं अपने पैरों की खूबसूरती
इस करवा चौथ लुक्स के साथ-साथ हाथों को भी खूबसूरत बनाएं और मार्केट से जाकर नेल आर्ट कराएंग। इससे हाथ बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों