herzindagi
nail art designs to get fresh look in summer in hindi

नाखूनों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस

नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए आपको हफ्ते में कम से कम 2 बार तक मैनीक्योर करना चाहिए। बता दें कि आप घर पर मौजूद चीजों से ही मैनीक्योर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-03-31, 12:29 IST

हम सभी चाहते हैं हमारे हाथ और नाखून खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन मैनीक्योर भी करवाना पसंद करते हैं। वहीं गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में पसीने के कारण भी नाखून गंदे हो जाते हैं। 

वहीं आजकल नेल एक्सटेंशन और नेल आर्ट का चलन काफी बढ़ गया है। हम और आप जमकर नेल स्टूडियो की सहायता लेकर तरह-तरह के नेल आर्ट नाखूनों पर करवाते नजर आ ही जाते हैं। अगर आप भी नेल आर्ट करवाना पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे नेल आर्ट के फ्रेश लुक वाले डिजाइन,जिसे आप इस गर्मियों में कर सकती हैं और चाहे तो खुद भी असली नेल्स पर भी कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे उन नेल आर्ट डिजाइन को करने की कुछ कूल टिप्स।

पत्ती डिजाइन नेल्स 

leaf nail art

इस तरह का डिजाइन देखने में काफी स्प्रिंग वाइब देता नजर आ रहा है। बता दें कि इसे बनाने के लिए आपको 2 से 3 कलर की नेल पोलिश चाहिए होगी। ऐसा पत्ती डिजाइन आप टूथपिक की मदद से बना सकती हैं। वहीं आप इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : हाथों की शोभा बढ़ाएंगे 3डी नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस

स्टोन डिजाइन नेल्स 

stone nail art

स्टोंस देखने में काफी खूबसूरत नजर आते हैं। बता दें कि आप इस तरह का नेल आर्ट बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप किसी मैट या ग्लॉसी शेड की नेल पेंट को नाखूनों पर लगा सकती हैं और फिर नेल ग्लू की मदद से उसपर अपने मनपसंद साइज के स्टोंस चिपका सकती हैं। (नेल आर्ट के नए डिजाइन)

पार्टी स्टाइल नेल्स 

party wear nail art

अगर आप फ्रेश लुक में पार्टी वियर नेल आर्ट ढूंढ रही हैं तो इस तरह का नेल डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। हालांकि ये नेल एक्सटेंशन के ऊपर बनाया गया है, लेकिन आप इसे अपने असल नेल्स पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आपको  3 से 4 नेल पेंट की आवश्यकता रहेगी। एक ग्लॉसी, एक से दो मैट, और इसके अलावा चाहे तो एक या दो नेल पर आप स्टोन भी चिपका सकती हैं। (नेल पोलिश के नए कलर)

  इसे भी पढ़ें : कलर ब्लाक नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

यह विडियो भी देखें

सिंपल नेल्स  

simple nail art

वहीं अगर आप सिंपल नेल आर्ट पसंद करती हैं तो इस तरह से किसी भी पेस्टल कलर की नेल पेंट के ऊपर आप सेलो टेप की मदद से व्हाइट कलर से केवल नेल्स की टिप पर डिजाइन बना सकती हैं और आकर्षक नेल्स पा सकती हैं।

 

 

अगर आपको गर्मियों के लिए करने वाले फ्रेश लुक नेल आर्ट के डिजाइन पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।