इन नेल आर्ट डिजाइन से बढ़ाएं अपने पैरों की खूबसूरती

अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो इन नेल आर्ट डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

Nail art designs ideas

अक्सर महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए पार्लर जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं ताकि वो खूबसूरत दिखाई दें। इसके लिए कई सारे महंगे ट्रीटमेंट दिए जाते हैं ताकि नेचुरल ग्लो आ सके। पैरों के लिए भी महिलाएं अक्सर पेडीक्योर कराती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आपको अपने नाखूनों को भी साफ और सुंदर बनाए रखना होता है।

इसके लिए हम तरह-तरह के नेल आर्ट कराते हैं ताकि पैर खूबसूरत दिखने के साथ-साथ यूनिक भी लगे। आजकल वैसे भी नेल आर्ट का काफी ट्रेड भी चल रहा है। अगर आपको भी अलग-अलग डिजाइन अपने पैरों के नाखूनों में बनाने पसंद है तो इसके लिए आप इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

ग्राफिक नेल आर्ट डिजाइन

Graphic nail art

इस तरह के नेल आर्ट दिखने में काफी यूनिक लगते हैं। आप इसे अपने नाखूनों पर ट्राई कर सकती हैं। अगर आपके पास नेल आर्ट के टूल्स हैं तो इसे आप घर पर भी क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने नाखून पर छोटे-छोटे प्वाइंट बनाएं। इसके बाद पतली स्टिक की मदद से उन्हें ऊपर की तरफ फैलाएं और बॉक्स का आकार बनाएं। फिर इसको सूखने दें। इसके बाद बची हुई उंगलियों पर सिंपल कलर लगाएं और छोटे-छोटे प्वाइंट बनाकर इसी डिजाइन को रीक्रिएट करें। इस तरीके से आपका नेल आर्ट तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए बेहद काम आएंगे टेक्सचर वाले नेल आर्ट डिजाइंस

ट्राएंगल नेल आर्ट

Triangle nail art

कई तरीके के डिजाइन होते हैं जो नेल आर्ट में लगाए जाते हैं। अगर आपको कुछ सिंपल ट्राई करना है तो इसके लिए आप ट्राइएंगल नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप घर पर भी आसानी से लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पैरों के लिए दो कलर को चूज करना है। फिर इसको अपने नाखूनों पर लगाना है।

लेकिन आधे-आधे हिस्से में ताकि ट्रायंगल का शेप आ सके। इसके बाद दूसरे कलर को अप्लाई करना है और ड्राई होने के लिए छोड़ देना है। आप चाहे तो आधे-आधे हिस्से में टेप लगाकर बी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे भी नेल पेंट अच्छे से लगेगा।

कलरफुल नेल आर्ट

Colourful nail art

अगर आपको सिंपल नेल आर्ट डिजाइन पसंद है तो इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है कलरफुल नेल आर्ट। इसमें आपको कुछ नहीं करना है बस 3 या 4 कलर को लेना है और अपनी उंगलियों पर लगाना है। आप चाहे तो इसमें अलग-अलग प्रिंट का निशान भी क्रिएट कर सकती हैं जिसके लिए टूल्स आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इस तरीके से आपके पैर खूबसूरत लगने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइन

इसके अलावा और भी अच्छे डिजाइन है जिससे आप अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP