Nail Art Designs: सजना-सवरना महिलाओं को काफी पसंद होता है। करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए वो पहले से ही पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेती है। इसी के साथ करवा चौथ लुक में किसी चीज की कोई कमी न रहे। इसके लिए बाजार से जाकर हर चीज खरीदती है। लेकिन कंप्लीट लुक के लिए आपके हाथ भी तो खूबसूरत दिखने चाहिए। इसके लिए आप घर बैठे नेल आर्ट कर सकती हैं। अपने नाखूनों पर अलग-अलग डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं, ताकि वो आपके आउटफिट के साथ अच्छे से मैच हो सके। चलिए जानते हैं कौन से नेल आर्ट आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।
फ्लोरल नेल आर्ट (Creating Nail Art Designs For Karwa Chauth)
नेल आर्ट डिजाइन कई तरह के होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो बाहर से कराए जाते हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर कुछ आसान नेल आर्ट डिजाइन को खुद क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है फ्लोरल नेल आर्ट।
- इसे करने के लिए पहले आपको अच्छा नेल कलर चूज करना है।
- फिर इसे अपने नेल्स पर लगाना है।
- अब दूसरे कलर की मदद से नाखूनों पर फूल का डिजाइन बनाना है।
- इसके लिए आप बाजार से फूल डिजाइन वाली एक्सेसरीज भी खरीद सकती हैं।
- अब इससे नाखूनों पर फूल का डिजाइन क्रिएट करना है।
- ऐसे आप आसानी से नेल डिजाइन घर बैठे कर सकती हैं।
टिप्स: जब भी आप कोई डिजाइन क्रिएट करें तो दोनों कलर अलग-अलग चुनें।
एसिमेट्रिक नेल आर्ट (Simple Nail Art Designs)![Asterical nail art]()
एसिमेट्रिक नेल आर्ट काफी सिंपल होता है इसलिए आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको दो कलर नेल कलर चाहिए।
- इसके लिए सबसे पहले आपको लाइट कलर को नेल्स पर लगाना है।
- फिर डार्क कलर से एसिमेट्रिक डिजाइन (आसान नेल आर्ट डिजाइन) क्रिएट करना है।
- आप इसके लिए टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इससे डिजाइन और अच्छे से क्रिएट होगा।
- फिर इसमें जेल नेल पेंट लगाएं।
- इस तरीके से आपका नेल आर्ट डिजाइन अच्छे से क्रिएट हो जाएगा।
टिप्स: आप चाहे तो ट्रायंगल का डिजाइन भी नेल्स पर क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन नेल आर्ट डिजाइन से बढ़ाएं अपने पैरों की खूबसूरती
ग्लिटर नेल आर्ट (Nail Designs At Home)
सबसे सिंपल और आसानी से होने वाला ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको नेल कलर में ग्लिटर लेना है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको जेल नेल पेंट लगाना है।
- अब आपको इसमें ग्लिटर को लगाना है।
- फिर इसमें दोबारा से जेल नेल पेंट को लगाना है ताकि ग्लिटर (ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन) अच्छे से चिपक जाए।
- आप चाहे तो ग्लिटर नेल पेंट भी लगा सकती हैं। मार्केट में आपको भी इसके अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे।
नेल आर्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप घर पर नेल आर्ट कर रही हैं तो इससे पहले अपने नाखूनों को अच्छे से साफ कर लें।
- इनकी शेप बनाएं फिर नेल आर्ट करें।
- इस बात का ध्यान रखें की नाखूनों पर पुराना कलर न लगा हो, उसे रिमूव करें।
आप ऐसे और भी नेल आर्ट घर पर कर सकती हैं। इनको करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसी के साथ आपको पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं होती है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों