जब भी मौसम बदलता है, तो इसका असर चेहरे पर सबसे ज्यादा नजर आता है। यही कारण है कि चेहरे का ग्लो गायब होने लगता है। इसके लिए हम कई सारे इंस्टेंट चीजों का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे पर अलग-अलग तरह की चीजों को लगाते हैं, ताकि चेहरे पर निखार वापस आ सके। लेकिन हर बार चेहरे पर लगाई हुई चीज असर नहीं दिखाती है। लेकिन इस बार आप ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम के बताए गए तरीके से जामिनी फेस पैक लगाएं। इस फेस पैक के जामुन से बनाया जाता है। आर्टिकल में बताते हैं इसे कैसे बनाएं।
जामुन फेस पैक लगाने से फायदे
- जामुन फेस पैक स्किन के लिए अच्छा होता है। यह स्किन को डिटॉक्स करता है, और धूल-मिट्टी को गहराई से साफ करता है।
- स्किन को नेचुरल ब्राइटनेस और डलनेस को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स या अन्य समस्याएं हैं, तो आप एक्सपर्ट की सलाह लेकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- त्वचा में कसाव आता है इससे आपकी स्किन लटकी हुई नजर नहीं आती है।
- स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

जामुन का फेस पैक कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको जामुन को धोकर इसे साफ कर लेना है।
- इसके पल्प को गुठली से अलग कर दें।
- अब इसे अच्छे से मैश कर लें और पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करें।
- जब यह दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट बनाएं।

जामुन फेस पैक कैसे लगाएं
- इस फेस पैक का कलर जामुन की वजह से जामिनी हो गया है।
- जब यह फेस पैक बन जाए, तो इसे एक कटोरी में निकालकर ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं।
- इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें।
- फिर चेहरे को पानी डालकर अच्छे से रब करके साफ करें।
- इसके बाद चेहरे पर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगाएं।
-1751369022780.jpg)
इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आएगी। साथ ही, टैनिंग, डल स्किन और ब्लैकहेड्स की समस्या भी कम हो जाएगी। लेकिन इसे आपको अपने एक्सपर्ट की सलाह लेकर इस्तेमाल करना है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: Mint Face Pack For Skin: अपनी स्किन टाइप के अनुसार पुदीने से बनाएं फेस पैक, मिलेगी दमकती त्वचा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों