मुल्तानी मिट्टी और दही का चेहरे पर लगाएं फेस मास्क, एक्सपर्ट से जानें फायदे

जब भी देसी नुस्खे की बात आती है, तो हम अक्सर मुल्तानी मिट्टी को सबसे पहले लेकर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पानी से लेकर अन्य चीजों के साथ चेहरे पर लगाया जा सकता है। इससे स्किन पर होने वाली कई सारी प्रॉब्लम कम होने लगती है। साथ ही, इसे लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। ऐसे में आप इसे दही के साथ मिक्स करके लगाएंगी, तो आपकी त्वचा की चमक दोगुनी हो जाएगी। आर्टिकल में बताते हैं इसे साथ में इस्तेमाल करने से क्या फायदे होते हैं। साथ ही, डॉक्टर स्वाति के बताए तरीके से बनाएं फेस मास्क जिसे लगाने से त्वचा की में नमी बनी रहेगी।
मुल्तानी मिट्टी और दही लगाने के फायदे
मुल्तानी मिट्टी को त्वचा पर लगाने से ऑयल कंट्रोल होता है। साथ ही, त्वचा की गंदगी भी साफ हो जाती है। वहीं त्वचा को ठंडक देने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर दही की बात करें तो इसके इस्तेमाल से त्वचा में चमक बनी रहती है। इससे स्किन हाइड्रेट भी रहती है। साथ ही, त्वचा में किसी तरह की कोई जलन या रेडनेस नहीं होती है।
-1749146379457.jpg)
मुल्तानी मिट्टी और दही का फेस मास्क
- इसके लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरी में लेना है।
- इसमें आपको 2 चम्मच दही और गुलाब जल को मिक्स करना है।
- हल्का-हल्का पानी डालकर इसका एक पेस्ट तैयार करना है।
- फिर इसे ब्रश की मदद से पूरे फेस पर अप्लाई करना है।
- जब तक ये फेस मास्क आपके चेहरे पर लग रहा है, तब तक आपको किसी तरह की कोई बात नहीं करनी है।
- इसके बाद इसे पानी से साफ कर लेना है।
- इसे लगाने से आपकी त्वता की रंगत दोगुनी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Black Neck Remedies: काली गर्दन को साफ़ करने के लिए इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी
फेस मास्क को कब और कितनी बार लगाना चाहिए
- इसे आपक गर्मी के दिनों में 2 से 3 बार अप्लाई कर सकती हैं।
- त्वचा अगर रुखी है, तो इसका इस्तेमाल 1 बार ही करें।
फेस मास्क लगाने से हमारी स्किन थोड़ी ड्राई भी हो सकती है। ऐसे में आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा। साथ ही, आपकी त्वचा भी साफ नजर आएगी। इसके लिए आप चाहें तो एक बार एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन पर लगानी है मुल्तानी मिट्टी तो मिलाएं ये चीजें
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।