2 मिनट में ऐसे लगाएं नेल एक्सटेंशन, जानें तरीका

अपनी ब्यूटी के साथ महिलाएं कभी भी किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करती हैं। मेकअप से लेकर ऑउटफिट तक वे सभी चीजें अप-टू-डेट खरीदना पसंद करती हैं। बात अगर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की करें तो आजकल महिलाएं तरह-तरह का नेल आर्ट करवाना पसंद करती हैं। साथ ही ये काफी चलन में भी नजर आ रहा है। इसमें आपको तरह-तरह के डिजाइन देखने को आसानी से मिल जाएंगे।

नेल एक्सटेंशन करवाने के लिए महिलाएं आजकल तरह-तरह के नेल आर्ट स्टूडियो भी जाती हैं, लेकिन अगर आपके पास नेल स्टूडियो जाने का समय नहीं है तो आप चिपकाने वाले नेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। स्टिक-ऑन नेल्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। आजकल इसमें भी तरह-तरह की वैरायटी और डिजाइन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मार्केट में आपको देखने को मिल जाएंगे।
लगाने का तरीका

- चिपकाने वाले नेल आर्ट को लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने नेल के साइज को चुनें।
- इसके लिए आपको नेल आर्ट किट में पहले से ही हर साइज के नेल मौजूद होंगे, जिससे आप आसानी से अपना नेल का सही साइज चुन पाएंगी।
- इसे लगाने के लिए नेल आर्ट में मौजूद टैप की प्लास्टिक लेयर को निकाल लें। (नेल आर्ट डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : Expert Tips: मैनीक्योर और पेडीक्योर के बाद ऐसे करें नाखूनों की देखभाल
- ऐसा करने के बाद आप नेल ग्लू का इस्तेमाल करें।
- हालांकि वैसे तो हर नेल में पहले से ही ग्लू लगी होगी, लेकिन वे ग्लू ज्यादा समय तक नाखूनों को टिका नहीं पाती हैं।
- ग्लू लगाने के बाद आप अपने नाखून के साइज के हिसाब से प्रेस करने वाले नेल्स को लगाएं। (नेल केयर टिप्स)
- ऐसा करने के बाद आप कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए नाखूनों को छोड़ दें ताकि वे चिपक जाएं और आसानी से लंबे समय तक टिका रहे।
इन बातों का रखें ख्याल

- स्टिक-ऑन नेल्स आपको कई तरह के मिल जाएंगे लेकिन आप किसी अच्छे ब्रांड वाले ही नेल्स को खरीदें।
- ऐसा इसलिए क्योंकि लोकल मिलने वाले ये नेल्स लंबे समय तक नहीं टिक पाते हैं और जल्द ही टूट जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : ब्यूटी ब्लेंडर से लेकर ईयरबड्स तक, इन चीजों से करें नेल आर्ट
- साथ ही आप अलग से एक नेल ग्लू भी खरीदें।
- ऐसा इसलिए क्योंकि नेल किट में मिलने वाली ग्लू मात्रा में काफी कम होती हैं।
- कभी-कभी साथ मिलने वाली ग्लू अच्छी क्वालिटी की भी नहीं होती है।
- इसलिए आप एक्स्ट्रा ग्लू जरूर खरीदें और बताई गई इन बातों का ख्याल जरूर रखें।
इसी के साथ अगर आपको 2 मिनट में लगाने वाले ये नेल एक्सटेंशन पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Instagram and freepic
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।