बरसात के आते ही स्किन की कई समस्याएं होने लगती हैं। त्वचा पर पिंपल्स और मुंहासों की दिक्कतों से महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। ऐसे में कई सारी प्रॉब्लम्स के बीच नाखून के फटने और बार-बार टूटने लगते हैं। इस मौसम में बैक्टीरिया के कारण नाखूनों में भी इंफेक्शन होने लगता है। जैसे हम अपनी त्वचा की देखभाल करते हैं, ठीक वैसे ही हमें नाखूनों की भी देखभाल करनी चाहिए।
कुछ महिलाएं नेल केयर के चलते क्यूटिकल्स को ट्रिम करते हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं करना चाहिए। बोर्ड सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जयश्री शरद बताती हैं, 'नेल क्यूटिकल्स आपके नाखून और नेल बेड की रक्षा के लिए होते हैं। आप जब इसे ट्रिम करते हैं तो इससे गंदगी, मैल, साबुन का पानी, बैक्टीरिया और माइक्रो-ऑर्गेनिज्म जैसे जीव सीधे नेल बेड में और त्वचा की डीप लेयर में घुसते हैं। इससे नाखून टूटने लगते हैं, ब्रिटल हो जाते हैं और फंगल इंफेक्शन आदि भी होता है।'
आप मानसून में अपने नाखूनों की बहुत देखभाल करनी चाहिए और उन्हें भी धोकर अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करना चाहिए। डॉ. शरद ने नेल केयर के कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं। आइए उन्हें भी हम और आप जान लें।
1. हाथों को धोकर सुखाएं और ट्रिम करें
आपके हाथों को साबुन से धोने से सिर्फ कीटाणु ही खत्म नहीं होते हैं, बल्कि नाखूनों की देखभाल अच्छे से होती है। उसमें जमा गंदगी को भी निकल जाती है। इसलिए अपने हाथों को सबसे पहले अच्छी तरह से धोएं और फिर उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद बढ़े हुए नाखूनों को थोड़ा-थोड़ा सा ट्रिम करें। ध्यान रखें कि नेल कटर गढ़ाकर किनारे से नाखून न काटें, इससे चोट लगने का डर रह सकता है। इसके बाद अपने नाखूनों को फाइल करें।
View this post on Instagram
2. नेल मॉइश्चराइजर लगाएं
अपने हाथों के साथ डॉट साइज मॉइश्चराइजर लेकर उन्हें नाखूनों में भी लगाएं। दिन में कम से कम एक बार नाखूनों को मॉइश्चराइज करने से ब्रिटल नाखून की समस्या कम हो सकती है। साथ ही नाखूनों के आसपास की त्वचा भी इससे रिपेयर होती है। नाखूनों पर रोजाना मॉइश्चराइजिंग क्रीम या हैंड क्रीम लगाने से उन्हें नम रखने में मदद मिलेगी। नेल पॉलिश को हटाने के लिए एसिटोन का इस्तेमाल न करें, इसकी बजाय एसिटोन फ्री ऑयल बेस्ड रिमूवर से अपनी नेल पॉलिश को हटाएं।
इसे भी पढ़ें :बारिश के मौसम में नाखूनों की देखभाल करने के लिए टिप्स जानें
3. नेल सीरम लगाएं
इसके बाद अपने नाखूनों में नेल सीरम जरूर लगाएं। नेल सीरम कमजोर, ब्रिटल और टूटने वाले नाखूनों को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। सीरम एक हाइड्रेटिंग ऑयल में आपके नाखूनों और क्यूटिकल्स को रैप करता है। यह सीरम एंटीऑक्सीडेंट्स, एमोलिएंट्स और विटामिन से युक्त होता है जो नाखूनों को स्वस्थ रूप से बढ़ने में मदद करता है। साथ ही यह आंतरिक रूप से नाखून की मरम्मत करता है और मजबूत विकास के साथ पोषण करता है।
View this post on Instagram
4. नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस कोट जरूर लगाएं
अगर आप नेल पॉलिश लगा रही हैं तो पहले अपने नाखूनों पर एक बेस कोट जरूर लगाएं। बेस कोट का उपयोग पॉलिश को असल में आपके नाखूनों को सीधे तौर से टच करने से रोकता है। इससे आपके नाखून स्वस्थ दिखते हैं। अगर आप नेल पॉलिश के नीचे बेस कोट लगाते हैं तो नाखून निश्चित रूप से स्वस्थ रहेंगे। उसके बाद नेल पॉलिश लगाएं और आखिर में एक बार फिर से टॉप कोट लगाएं।
इसे भी पढ़ें : मैनीक्योर और पेडीक्योर के बाद ऐसे करें नाखूनों की देखभाल
अब आप भी बरसात में अपने नाखूनों की ठीक इसी तरह केयर कीजिए। इन टिप्स को आजमाकर आपके नाखून एकदम हेल्दी रहेंगे। अपने क्यूटिकल्स को काटने की गलती न करें और अपने नाखूनों को समय-समय पर ट्रिम करते रहें ताकि किसी तरह का इंफेक्शन न हो। साथ ही हाथों को अच्छी तरह से सुखाएं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी और टिप्स आपको पसंद आएंगे। इन्हें लाइक और शेयर करें और ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik, google searches