Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

ब्यूटी ब्लेंडर से लेकर ईयरबड्स तक, इन चीजों से करें नेल आर्ट

नेल आर्ट के लिए अब आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से अलग-अलग डिजाइन्स बना सकती हैं।
Updated:- 2022-07-07, 18:55 IST
hacks for nail art

नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाती हैं। इससे नाखून एकदम साफ हो जाते हैं। अब नाखून तो साफ हो गए, अगला स्टेप आता है, इन्हें खूबसूरत बनाने का। इसके लिए महिलाएं नेल आर्ट करती हैं। इसके लिए वह पार्लर जाती हैं और हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन आप चाहें तो आपको इसके लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप घर में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से अलग-अलग नेल आर्ट कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

ब्यूटी ब्लेंडर से करें नेल आर्ट

how to do nail art from beauty blender

ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आपने केवल फाउंडेशन लगाने के लिए किया होगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप इससे नेल आर्ट भी कर सकती हैं? तो आप शायद यकीन न करें, लेकिन यह सच है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए नए ब्लेंडर का ही इस्तेमाल करें। कोई पुराना खराब भी काम आएगा। सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब कोई दूसरे कलर की नेल पेंट को ब्लेंडर की टिप पर लगाएं। अब टिप को नाखून पर टैप करें। छोटे-छोट गोले-गोले बनाएं। आप चाहें तो अलग-अलग कलर्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नेल्स और भी खूबसूरत लगेंगे।

ईयरबड्स आएगा काम

how to do nail art from earbuds

अगर आप ईयरबड्स से सिर्फ कान साफ कर इसे फेंक देती हैं, तो हम ऐसा करना छोड़ दें। क्योंकि आप इससे कई अन्य काम भी कर सकती हैं, जैसे नेल आर्ट। बस एक ईयरबड लें, अब उस पर थोड़ी सी नेल पेंट लगाएं। फिर इसकी मदद से नेल्स पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन्स बनाएं। लीजिए हो गया आपका नेल आर्ट।

इसे भी पढ़ें:अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art


टूथपिक

how to do nail art from toothpick

नेल आर्ट करने के आप टूथपिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप किसी भी तरह का डिजाइन बना सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे डिजाइन की फिनिशिंग अच्छी आती है। क्योंकि टूथपिक बेहद पतला होता है, इसलिए आपको नेल आर्ट करने में परेशानी भी नहीं होगी। बस आधे नाखून पर नेल पेंट लगा लें। अब टूथपिक के पिछले हिस्से पर नेल पेंट लगाएं। अब इससे दो डॉट बनाएं, फिर टूथपिक के फ्रंट साइड की मदद से कर्व लाइन बना लें। यानी आपको स्माइलिंग फेस बनाना है।(लेटेस्ट नेल ट्रेंड)

इसे भी पढ़ें:इन ग्रीन नेल आर्ट डिजाइन की मदद से अपने नाखूनों को बनाएं खूबसूरत

हेयर पिन का करें इस्तेमाल

हेयर पिन केवल हेयर स्टाइलिंग के लिए ही काम नहीं आती है। आप इसकी मदद से कई तरह की समस्याओं को भी सुलझा सकती हैं। क्या आपको नेल आर्ट करना पसंद है? अगर हां, तो आज हम आपको हेयर पिन की मदद से डिजाइन बना सिखाएंगे। सिंपल की जगह जिग-जैग वाली पिन लें। पिन पर नेल पेंट लगा लें, फिर उसे किसी भी पैर्टन में नेल्स पर लगा लें।(डल नेल्स को बनाएंगे brighten up)

पेन की रिफिल से बनाएं डिजाइन

आप पेन से लिखने के अलावा इससे नेल आर्ट भी कर सकती हैं। बस जब पेन में इंक खत्म हो जाए, तब इसे फेंके नहीं और इसका इस्तेमाल अपनी नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करें। सबसे पहले ब्लैक कलर की नेल पेंट लगा लें। अब रिफिल के एंड पर व्हाइट नेल पेंट लगाएं। अब इससे अपनी पसंद अनुसार कोई भी डिजाइन बना लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।