Sagai Ke Liye Nail Art Designs: लहंगे के साथ मैच करें ये ट्रेंडी नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

Nail Art Designs: सगाई में लोग सिर्फ आपके चेहरे की रौनक ही नहीं देखेंगे, बल्कि कई सारे लोग की नजरें हाथों पर भी होती है। ऐसे में आप नेल आर्ट के अलग-अलग डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।
Updated:- 2025-11-04, 18:52 IST
image

शादी जब पक्की होती है। उसी समय से लड़कियां अपनी शादी की तैयारियों को करने लगती हैं। किसी को कपड़े और गहने खरीदना पसंद होता है, तो कुछ लड़कियां अपने स्किन केयर और मेकअप की चीजों का ध्यान रखती हैं, लेकिन स्किन केयर और हेयर केयर के साथ-साथ हाथों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। ऐसे में आप अपनी सगाई के लिए अलग-अलग तरह की नेल आर्ट करा सकती हैं। नेल आर्ट करवाने से आपके हाथ और भी ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। साथ ही इसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। आइए जानते हैं कौन से डिजाइंस आप क्रिएट कर सकती हैं।

सगाई पर करवाएं स्टोन नेल आर्ट

हाथ सुंदर नजर आएंगे। जब आप स्टोन नेल आर्ट करवाएंगी। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ सुंदर दिखेंगे। साथ ही आपको नेल लकर चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें नाखूनों पर पेस्टल कलर को लगाया जाता है। इसके ऊपर स्टोन वर्क होता है। आप चाहें तो एक नाखून पर स्टोन वर्क और बाकी में ग्लिटर लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाएगी। इस तरह के नेल आर्ट आपको करवाने में आपको 2,000 से 3,000 रुपये देनें पड़ेंगे।

3 - 2025-11-04T153150.970

इंगेटमेंट रिंग डिजाइन वाला नेल आर्ट

आप अपनी सगाई वाले दिन के लिए रिंग डिजाइन वाले नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट को क्रिएट करने के लिए आपकी एक नाखून पर रिंग डिजाइन क्रिएट किया जाता है। इसके बाद इसमें स्टोन लगाया जाता है। बाकी नाखूनों पर नेल कलर से साथ ग्लिटर लगाया जाता है। इससे नेल आर्ट अच्छा लगेगा। इसे आप बाहर से जाकर करवाएं और हाथों की रौनक को बढ़ाएं। इसमें आप अपनी ड्रेस के हिसाब से कलर चूज करें।

1 - 2025-11-04T153149.004

इसे भी पढ़ें: हर फंक्शन और पार्टी के लिए बेस्ट है ये नेल आर्ट के खूबसूरत डिजाइंस

सिंपल डिजाइन वाले नेल आर्ट

आप हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए सिंपल डिजाइन वाली नेल आर्ट को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट में सिंपल आर्टिफिशियल नेल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कलर आपको अपने लहंगे के हिसाब से कराना चाहिए। साथ ही इसमें किसी और एक्सेसरीज या ग्लिटर का इस्तेमाल न करें। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। इस तरह के नेल आर्ट को करवाने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

4 - 2025-11-04T183534.900

इसे भी पढ़ें: शादी के मौके पर अपने नाखूनों को देना चाहती हैं ब्यूटीफुल लुक तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले नेल आर्ट करें ट्राई

इस बार आप सगाई से पहले इन नेल आर्ट को करवाएं। इस तरह के नेल आर्ट डिजाइंस से आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही आपको सगाई के दिन नेल कलर को चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik/ Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।