herzindagi
how to use besan according to skin problem in hindi

एक्ने से लेकर पिगमेंटेशन की समस्या को कम करने के लिए इस तरह करें बेसन का उपयोग

ऑयली स्किन के लिए बेसन फायदेमंद होता है। इसके अलावा, डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए भी बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-31, 15:30 IST

आपने अपनी मां और दादी से त्वचा पर बेसन लगाने के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा? बेसन के उपयोग से रंगत में निखार आता है। साथ ही, त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं को कम किया जा सकता है। यह आप हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट गीतिका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर त्वचा और बालों से जुड़ी जानकारी शेयर करती हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर कैसे किया जा सकता है बेसन का उपयोग।

झाइयों के लिए इस तरह करें बेसन का इस्तेमाल (Causes Of Pigmentation)

how to use besan for pigmentation problem

बेसन में स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो डार्क स्पॉट से लेकर स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करता है। मेलानिन की कमी के कारण चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं। पिग्मेंटेशन के कारण चेहरा भद्दा नजर आता है। ऐसे में इस समस्या को कम करने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। झाइयों की समस्या के अलावा, डार्क स्पॉट्स को हल्का करने के लिए भी बेसन फायदेमंद है। आप बेसन से फेस पैक बना सकती हैं-

  • 2 चम्मच बेसन में चंदन पाउडर और थोड़ा-सा टमाटर का जूस डालें।
  • अब सभी चीजों को मिक्स कर लें।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल पिगमेंटेशन वाली जगह पर करें।
  • हफ्ते में दो बार आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

सनबर्न होने पर क्या करें? (Sunburn Remedy)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Geetika Mittal Gupta (@drgeetika)

 धूप के कारण सनबर्न की समस्या हो जाती है। यानी धूप से शरीर का कोई हिस्सा जल जाता है। सनबर्न की वजह से जलन बेहद ज्यादा होती है। सनबर्न होने पर आप बेसन का उपयोग कर सकती हैं। 

  • 2 चम्मच बेसन में 2-3 चमच एलोवेरा जेल और खीरे का रस डालें।
  • अब चम्मच की मदद से तीनों चीजों को मिला लें।
  • इस पेस्ट का इस्तेमाल सनबर्न वाली जगह पर करें।
  • कुछ देर पेस्ट को त्वचा पर लगाएं रखें, फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: इस तरह चेहरे पर लगाएं बेसन, चमक जाएगी त्वचा

जवां त्वचा के लिए कैसे करें बेसन का उपयोग? (Anti Aging Tips)

त्वचा को जवां रखने के लिए न जाने कितने ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन सब चीजों के बावजूद भी त्वचा पर कोई खास असर नजर नहीं आता है। जवां त्वचा के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन की मदद से आप एंटी एजिंग फेस पैक बना सकती हैं

  • फेस पैक बनाने के लिए 3 चम्मच बेसन में दही डालें।
  • अब चमच से इसे मिक्स कर लें।
  • आखिर में इस पेस्ट में ऑलिव ऑयल डालें।
  • लीजिए तैयार है आपका एंटी एजिंग फेस पैक।
  • इस पैक का इस्तेमाल त्वचा पर करें।
  • हफ्ते में दो बार इस पैक के उपयोग से फायदा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? जानें

एक्ने को कम करने के लिए कैसे करें बेसन का इस्तेमाल? (Acne Treatment)

how to use besan for acne problem

कई रिसर्च में पाया गया है कि बेसन सीबम के प्रोडक्शन को कंट्रोल करके एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार है। अगर आप भी एक्ने की परेशानी से जूझ रही हैं, तो इस तरह से चेहरे पर बेसन का उपयोग करें

  • 2 चम्मच बेसन में दही और चुटकीभर हल्दी डालें।
  • अब इनका पेस्ट बना लें।
  • लीजिए तैयार है एक्ने की समस्या को कम करने के लिए पेस्ट। 
  • इस पेस्ट को एक्ने पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब पानी से चेहरे को साफ कर लें। 

बेसन से कैसे करें स्किन को एक्सफोलिएट? (How To Make Besan Scrub)

स्किन को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है और त्वचा की रंगत निखर आती है। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सफोलिएशन के लिए ऐसे बनाएं बेसन से स्क्रब।

  • एक बाउल में 2-3 चम्मच बेसन में बादाम का पाउडर डालें। 
  • अब इसमें कच्चा दूध मिला लें। 
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 
  • आप इस स्क्रब का इस्तेमाल त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए कर सकती हैं। 

बेसन के उपयोग से ये अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं कम (Besan Benefits For Skin)

  • आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगे हैं, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए आप बेसन का उपयोग कर सकती हैं। बेसन में आलू का रस और गुलाब जल मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। 
  • बेसन में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। यह पेस्ट ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है। आप रोजाना इसे क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो मुलायम त्वचा के लिए बेसन में शहद और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

 

 

 

 

 

बेसन के उपयोग से आप इन त्वचा संबंधी इन समस्याओं को कम करने के लिए कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।