इस तरह चेहरे पर लगाएं बेसन, चमक जाएगी त्वचा

हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा हमेशा निखरी और गोरी नजर आए। इसके लिए ब्यूटी इंडस्ट्री में अलग अलग टर्म का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट काफी ट्रेंड में है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है इसके त्वचा की रंगत को निखारा जाता है।
क्या होता है स्किन व्हाइटनिंग?
स्किन व्हाइटनिंग को स्किन लाइटनिंग और ब्लीचिंग भी कहा जाता है। इस ट्रीटमेंट में केमिकल के मदद से त्वचा के रंग को निखारा जाता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि केमिकल के इस्तेमाल से ही स्किन व्हाइटनिंग हो सकती है।
करें ये काम

क्या चाहिए?
- दो चम्मच बेसन
- 5-6 बड़े चम्मचटमाटर का रस
क्या करें?
- सबसे पहले टमाटर को धो लें।
- अब मिक्सी में टमाटर को पीसकर इसका रस निकाल लें।
- इस रस में दो चम्मच बेसन डालें।
- दोनों चीजों को मिलाएं और थिक पेस्ट तैयार कर लें।
- लीजिए तैयार है स्किन व्हाइटनिंग के लिए बेसन का उपाय।
कैसे करें इस्तेमाल?
- साफ त्वचा पर बेसन का यह पेस्ट लगाएं।
- अब जब यह सूखने लगे तब थोड़े से पानी के साथ चेहरे को रब करें।
- ऐसा करने से त्वचा एक्सफोलिएट हो जाएगी।(कॉफी से इस तरह करें फेशियल)
इसे भी पढ़ें:रोजाना चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? जानें
इस पैक के फायदे
- चेहरे पर टमाटर का रस लगाने से डार्क स्पॉट्स की समस्या कम हो जाती है।
- बेसन के उपयोग से डेड स्किन रिमूव हो जा जाती है।
- अगर धूप के कारण आपका चेहरा टैन हो गया है तो टमाटर का रस फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें:Glowing Skin: सोने जैसा निखार पाने के लिए आज ही आजमाएं बेसन फेस पैक
इस तरह लगाएं बेसन
संतरे के छिलके से बना पाउडर का इस्तेमाल स्किन व्हाइटनिंग के लिए किया जा सकता है। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा को गोरा बनाने में मदद करता है।
क्या चाहिए?
- दो चम्मचऑरेंज पील पाउडर
- बेसन
- दही
क्या करें?
- आप बाजार से ऑरेंज पील पाउडर खरीद सकती हैं। चाहें तो घर पर भी यह पाउडर तैयार कर सकती हैं।
- पाउडर बनाने के लिए आपको संतरे के छिलके को कुछ दिनों तक धूप में सुखाना होगा, फिर मिक्सी में पीसना होगा।
- दो चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में बेसन और दही डालें।
- अब चम्मच की मदद से इन चीजों को मिक्स कर लें।
- आप इस पेस्ट का इस्तेमाल स्किन वाइटनिंग के लिए कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- ब्रश की मदद से पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- कुछ देर बाद जब यह पेस्ट पूरी तरह से सुख जाए तब ठंडे पानी से चेहरे को रब करके धो लें।
- हफ्ते में दो से तीन बार इस पेस्ट के उपयोग से त्वचा की रंगत निखरने लगेगी।
चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे
- फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजाना चेहरे पर बेसन का पेस्ट लगाने से बाल आसानी से हट जाएंगे।
- अगर आप बाजार से स्क्रब नहीं खरीद सकती हैं तो त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन का उपयोग करें।
- इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए फेशियल करवाने की जरूरत नहीं है। आप चेहरे पर हल्दी और बेसन का पेस्ट लगा सकती हैं।
- अगर आपकी त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली है तो बेसन का इस्तेमाल करने से फायदा होगा।
- जवां त्वचा के लिए भी आप बेसन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
- आप बेसन को फेस वॉश के रूप में भी उपयोग कर सकती हैं। यह त्वचा से गंदगी को हटाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।