रोजाना चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? जानें

बेसन का इस्तेमाल आमतौर पर हर घर के किचन में होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बेसन से कई तरह की स्किन संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है? जी हां, बेसन त्वचा पर जादू की तरह काम करता है। निखरी हुई त्वचा, साफ और चमकदार स्किन के लिए बेसन का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर बेसन का इस्तेमाल अब से नहीं बल्कि प्राचीन समय से किया जा रहा है। बेसन चेहरे से गंदगी हटाना, एक्सेस ऑयल दूर करना और टैनिंग की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है।
पर अगर बेसन का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तब, क्योंकि बहुत कम लोगों को मालूम ही नहीं है कि हम बेसन का इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं। तो आइए आज के लेख में बेसन को डिफरेंट तरीके से इस्तेमाल करने पर बात करते हैं।
फॉर्मूला- 1

आप बेसन से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि यह मास्क से डेड स्किन रिमूव हो जाती है जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है। तो आइए चलिए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
सामग्री
- टोफू का पानी- 2 बड़ा चम्मच
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- बेसन- 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल - आधा चम्मच
इसे ज़रूर पढ़ें-Glowing Skin: सोने जैसा निखार पाने के लिए आज ही आजमाएं बेसन फेस पैक
विधि
- सबसे पहले टोफू को एक कटोरी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें, ताकि इसका पानी इस्तेमाल कर सकें।
- अब आप एक कटोरी में बेसन और टोफू का पानी डालें और कुछ देर के लिए रख दें।
- अब इसमें अन्य सामग्री यानि एलोवेरा जेल और हल्दी को डाल दें। फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- बस आपका फेस पैक तैयार है। इसे लगाने के लिए चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
- फिर इस पैक को 20 से 30 मिनट के लिए लगा लें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं और अपनी मॉइश्चराइजर लगा लें।
- आपको बता दें कि टोफू कई स्किन संबंधी समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी है और एलोवेरा, हल्दी आदि चीजें स्किन को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
फॉर्मूला- 2

आपका अचानक बाहर जाने का प्लान बना गया है, तो आप बेसन और शहद से इंस्टेंट फेस मास्क बनाकर लगा सकती हैं। इसे न सिर्फ आपके चेहरे पर कुदरती निखार आएगा बल्कि ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं होगा।
सामग्री
- बेसन- 2 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
विधि
- एक कटोरी में बेसन और शहद निकालकर पेस्ट बना लें।
- चेहरे को साफ करें और उंगलियों की मदद से मास्क लगा लें।
- 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
- इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।
बेसन से स्क्रब करें

आप चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ओट्स को पीसकर एक बाउल में डालें। फिर इसमें एक चम्मच दही या कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-Summer Skin Care Tips: चेहरे को ठंडक पहुंचाएंगे ये आसान नुस्खे
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में 4-5 मिनट मालिश करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब चेहरा धोएं तो हल्के हाथों से स्क्रब करें।
इस तरह चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप किस तरह बेसन का इस्तेमाल करते हैं हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Imag Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।