चेहरे के काले धब्बे अब और नहीं! आप भी झाइयों से हो गई हैं परेशान, तो घर पर बनी इस क्रीम का करें इस्तेमाल

चेहरे की झाइ इन दिनों ज्यादा नजर आने लगी है, तो आप हमारा बताया घरेलू नुस्खा आजमा सकती हैं। हम इस लेख में बताने वाले हैं ऐसी नाइट क्रीम की विधि जिसे लगाने से इनका अपीयरेंस कम हो सकता है।
image

क्या आपका चेहरे कहीं-कहीं पर काला दिखने लगा है?
क्या चेहरे पर छोटे काले धब्बे नजर आने लगे हैं?

यह काले धब्बे झाइयों के कारण होते हैं, जो त्वचा को भद्दा बना देते हैं। कई महिलाओं की यह समस्या गंभीर हो जाती है। इसे पिग्मेंटेशन कहा जाता है और ये धब्बे कई कारणों से हो सकते हैं।

आजकल की लाइफस्‍टाइल के कारण महिलाओं को त्‍वचा से जुड़ी कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। मगर यह झाइयों की समस्या हमें सबसे ज्यादा परेशान करती है। अब बाजार में कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जो इसे कम करने का दावा करते हैं, लेकिन वे जेब खाली करने के अलावा और कुछ नहीं करते।

अब सवाल है कि इन्हें लाइटन कैसे किया जा सकता है? इसका हल हमारे पास है। हम इस लेख में ऐसी क्रीम आपको बताने वाले हैं जिससे इन झाइयों को हल्का करना संभव हो सकता है। चलिए आप भी लेख पढ़कर झाइयों के कारणों के बारे में जानें और क्रीम कैसे बनानी हैं, यह भी जानें।

क्या होती हैं झाइयां?

झाइयां त्वचा पर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। ये तब होते हैं जब त्वचा में मेलेनिन का अधिक उत्पादन होता है। मेलेनिन का ज्यादा प्रोडक्शन कई कारणों से हो सकता है, जिनमें शामिल हैं:

what is pigmentation

  • सन एक्सपोजर
  • हार्मोनल परिवर्तन
  • सूजन और चोट
  • कुछ दवाओं का सेवन
  • बढ़ती उम्र

DIY पिगमेंटेशन नाइट क्रीम बनाने की विधि-

आप कुछ चीजों को मिलाकर एक आसान और बढ़िया नाइट क्रीम बना सकती हैं, इसे कैसे बनाना है, आइए जान लीजिए-

diy pigmentation cream

सामग्री:
  • ½ कप वर्जिन जैतून का तेल
  • 2 बड़े चम्मच वर्जिन नारियल तेल
  • 1 बड़ा चम्मच विटामिन-ई ऑयल
  • 1 बड़ा चम्मच आलू का रस
बनाने की विधि:
  • एक सॉस पैन में दोनों तेल को हल्का-हल्का गर्म कर लें।
  • अब इसे कटोरी में निकालें और इसमें आलू का रस और विटामिन-ई ऑयल डालकर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। इसे फ्रिज में कुछ देर के लिए रखें।
  • सोने से पहले इस क्रीम की थोड़ी मात्रा अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसे रात भर लगा रहने दें।

झाइयों को हल्का करने की काम आएंगी ये प्राकृतिक क्रीम-

झाइयों को हल्का करने के लिए DIY नाइट क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। कुछ चीजें जो झाइयों को लाइटनकर सकती हैं, वो इस प्रकार हैं-

pigmentation-remedy

एलोवेरा जेल: एलोवेरा में एलोइन और एलोसिन नामक प्राकृतिक डिपिगमेंटिंग कंपाउंड्स होते हैं जो त्वचा को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। सोने से पहले झाई वाली जगह पर शुद्ध एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह धो लें।

ग्रीन टी का अर्क: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मेलेनिन उत्पादन को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में 3-5 मिनट के लिए भिगो दें। टी बैग को ठंडा होने दें और फिर इसे सीधे झाइयों पर रगड़ें। दिन में दो बार दोहराएं।

सेब का सिरका: इसमें एसिड होता है जो त्वचा को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसे बराबर मात्रा में सेब का सिरका और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं, 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। दिन में दो बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: Pigmentation On Skin: झाइयों को कम करने के लिए क्रीम नहीं, काम आ सकता है यह घरेलू नुस्खा, चेहरा दिखेगा साफ

आलू का रस: आलू में कैटेकोलेज नामक एक एंजाइम होता है जो पिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद कर सकता है। कच्चे आलू के टुकड़े को सीधे प्रभावित जगह पर कुछ मिनटों के लिए रगड़ें, फिर धो लें।

हल्दी और दही का मास्क: हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और त्वचा-चमकदार गुणों के लिए जानी जाती है, जबकि दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। हल्दी पाउडर को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

किसी भी नए घरेलू उपाय का पूरे चेहरे पर उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी या जलन से बचा जा सके।

इस DIY नाइट क्रीम का नियमित उपयोग करने से आपको कुछ दिनों में फर्क जरूर नजर आएगा। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP