दिन भर महकने के लिए घर पर बनाएं खुद के लिए परफ्यूम

हम अक्सर एक लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम की तलाश करते हैं, जो लंबे समय तक हमें फ्रेश भी रखे और हम महकते रहें। हर महिला की कोई न कोई सिग्नेचर परफ्यूम होती है, जिसके बिना वे बाहर भी नहीं निकलती। कई बार कुछ परफ्यूम हमें सूट नहीं करती और उसकी वजह से हमें स्किन में रैश होने लगते हैं।
अब गर्मियों में परफ्यूम का कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल होता है, तो बार-बार हम उसमें भी पैसे लगाते हैं। लेकिन अगर आपको घर में ही खुद के लिए परफ्यूम बनाना आ जाए तो? नेचुरल चीजों की मदद से आप घर पर भी परफ्यूम बना सकती हैं।
आज हम आपको बस ऐसे ही कुछ आसान से स्टेप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करेंगी तो आप भी घर पर परफ्यूम बनाना सीख जाएंगी। तो चलिए फिर देर किस बात की, सीखते हैं अच्छी खुशबू वाली परफ्यूम बनाने के स्टेप्स।
फूलों से बनाएं परफ्यूम
क्या चाहिए-
- 3 कप कटे हुए फूल
- 3 कप डिस्टिल्ड पानी
- सीट्रस एसेंशियल ऑयल ड्रॉप
- चीज क्लॉथ
- एक बाउल
- छोटा सॉस पैन
- एयर टाइट स्टॉपर ग्लास बोतल
क्या करें-
- सबसे पहले फूलों को धोकर एक तरफ रख लें।
- अब इन फूलों को एक चीज क्लॉथ में डालकर बाउल में भिगोकर रखें और ढक्कन से ढक लें।
- अब दूसरी सुबह सॉस पैन में इस फ्लावर-सेंटेड पानी को अच्छी तरह से निचोड़ लें।
- इसे बिल्कुल धीमी आंच पर तब तक गर्म करें, जब तक यह आधा न हो जाए।
- इसमें अपनी पसंद वाले सिट्रस एसेंशियल ऑयल की 2 बूंद डालें और मिलाकर ठंडा करने रखें।
- अब इसे ग्लास स्प्रे बोतल में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। आपकी पॉकेट परफ्यूम तैयार है।
इसे भी पढ़ें : परफ्यूम और डिओडोरेंट में क्या है अंतर? जानें इस्तेमाल करने का तरीका भी
एसेंशियल ऑयल समर परफ्यूम
क्या चाहिए-
- 10-12 ड्रॉप्स रोजमेरी ऑयल
- 10-12 ड्रॉप पेपरमिंट ऑयल
- 3-4 ड्रॉप लेमन एसेंशियल ऑयल
- 3-4 ड्रॉप सेज एसेंशियल ऑयल
- 2 चम्मच रबिंग अल्कोहल
- 2 कप डिस्टिल्ड वॉटर
क्या करें-
- एक ग्लास बोतल में सबसे पहले रबिंग अल्कोहल डालें और फिर सारे एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
- इन्हें अच्छे से शेक करें और फिर 2 दिन के लिए छोड़ दें, ताकि यह आपस में सेट हो जाएं।
- 2 दिन बाद इसमें डिस्टिल्ड वॉटर डालें और इसे धीरे-धीरे ऐसे मिक्स करें कि उसमें घुल जाए।
- आपने जो यह परफ्यूम तैयार की है, इसे 2 से 3 हफ्तों के लिए किसी डार्क और कूल जगह पर बिना डिस्टर्ब किए रखें।
- तय समय बाद अपनी परफ्यूम को एक फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए एक स्प्रे बोतल में ट्रांसफर करें और उसे जब मन चाहे यूज करें।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में परफ्यूम से नहीं होगी दिक्कत और चलेगा पूरे दिन, शहनाज़ हुसैन से जानें टिप्स
रोज-वनीला परफ्यूम
क्या चाहिए-
- 1 कप सूखी गुलाब की पंखुडियां
- 1 कप सूखा लैवेंडर
- 1 वनीला बीन
- 2 बड़ा चम्मच रबिंग अल्कोहल
क्या करें-
- सबसे पहले एक जार में गुलाब और लैवेंडर को डालें।
- इसके बाद इसमें वनीला बीन डालें और इसमें रबिंग अल्कोहल (रबिंग अल्कोहल को इस्तेमाल करने के तरीके) डालकर फूलों को भिगो दें।
- इसे ढक्कन से कवर करके कम से कम 1 से डेढ़ महीने तक रखें।
- इसके बाद फूलों के पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में रख लें। आपका रोज-वनीला परफ्यूम तैयार है।
अब आपको जो भी तरीका ठीक लगे आप उसे आजमाकर अपने लिए परफ्यूम बनाकर देख सकती हैं। अगर आपने इससे पहले परफ्यूम बनाई हो तो भी हमारे साथ शेयर करें। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।