बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए करें ये काम

बाल अगर सुंदर के साथ-साथ स्ट्रॉन्ग हो तो सोने पर सुहागा। हालांकि, आजकल की इस तनाव भरी जिंदगी में बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखना मुश्किल हो गया है। खासतौर पर हेयर फॉल की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि समझ ही नहीं आता क्या किया जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेसिक टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप अपने बालों को स्ट्रॉन्ग बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। क्या आप जानना चाहती हैं स्ट्रॉन्ग हेयर के लिए क्या करें? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
स्कैल्प मसाज करें
हेयर मास्क करें ट्राई
क्या चाहिए
- 3 अंडे की जर्दी
- थोड़ा सा नारियल तेल
ऐसे बनाएं मास्क
- एक बर्तन में 3 अंडे फोड़ें।
- अब अंडे की जर्दी को अलग कर दें।
- इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं।
- अब दोनों चीजों को अच्छे से फेंट लें।
- लीजिए बन गया आपका होममेड एग मास्क।
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: बालों की खूबसूरती के लिए आप भी फॉलो कर सकती हैं ये हेयर केयर रूटीन
कैसे करें इस्तेमाल?
- किसी भी पुराने पड़े ब्रश से स्कैल्प और जड़ों में यह मास्क लगाएं।
- अंडे से बने इस मास्क को लगाने के बाद बदबू आएगी, लेकिन आपको थोड़ा सा सहन करना पड़ेगा। (हेयर केयर टिप्स)
- अब एक बड़ी पन्नी से अपने बालों को अच्छे से कवर कर लें।
- कुछ देर में ही यह सूख जाएगा, तब ठंडे पानी से हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें:हेल्दी बालों के लिए आपको भी फॉलो करने चाहिए ये टिप्स
तौलिए का न करें उपयोग
कई हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार बालों को तौलिए से नहीं पोंछना चाहिए। यह तरीका बालों को नुकसान पहुंचाता है। जब आप बालों को आप तौलिया से रगड़ते हैं तो इससे फ्रिक्शन पैदा होता है जिससे आपके बालों की टूटने की संभावना होती है। आप इसकी जगह कॉटन की टी-शर्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह सुखाएं टी-शर्ट से बाल
- बालों को धोने के बाद हल्के हाथों से पानी निचोड़ लें।
- अब अपने सिर को आगे की ओर करें और टी-शर्ट को बालों के चारों ओर अच्छे से लपेट लें।
- कम से कम 5-10 मिनट तक बालों में टी-शर्ट को रहने दें।
- अब इसे हटा लें और हवा में बालों को सूखने दें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।