फ्रिजी बालों की इस तरह करें देखभाल

सर्दियों के समय फ्रिजी बालों की समस्या आम हो जाती है। फ्रिजी बाल देखने में बेहद बेकार लगते हैं, क्योंकि यह उड़े-उड़े रहते हैं। बालों को सुंदर और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको फ्रिजी बालों का कारण, हेयर केयर टिप्स और घरेलू उपाय बताएंगे।
फ्रिजी बालों के कारण

- अगर आप गर्म पानी से बाल धोती हैं तो इससे आपके बाल फ्रिजी हो सकते हैं।
- जरूरत से ज्यादा हेयर वॉश करने की वजह से भी बालों में फ्रिजीनेस आने लगती है।
- हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बाल फ्रिजी हो जाते हैं।
- नहाने के बाद बालों में टॉवल का इस्तेमाल बेहद सावधान होकर करें। बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का उपयोग न करें।
- केमिकल ट्रीटमेंट के कारण भी फ्रिजीनेस की समस्या होने लगती है। इसलिए हेयर कलरिंग, स्मूदनिंग और केराटिन ट्रीटमेंट से बचना चाहिए।
फ्रिजी हेयर के लिए मास्क
फ्रिजी बालों की समस्या को कम करने के लिए आपको होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। मास्क लगाने से न केवल आपके बाल फ्रिजी होने से बचे रहते है बल्कि यह आपके बालों को पोषण भी देता है।
आवश्यक सामग्री
- 1/4 कप बादाम का तेल
- 1 कच्चा अंडा
इसे भी पढ़ें:फ्रिजी, ड्राई और डैमेज बालों को सही करने के लिए घर पर बनाएं ये हेयर मास्क, बाल हो जाएंगे शाइनी
क्या करें?
- 1/4 कप बादाम का तेल में 1 कच्चा अंडा डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- बालों को अच्छे से सुलझाकर कंघी करें और सेक्शन में बांट लें।
- अब ब्रश की मदद से इस मास्क को स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- मास्क को बालों में आधे घंटे तक लगा रहने दें।
- अब अपने बालों को नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें:बार-बार फ्रिजी हो रहे बालों को संवारने के ये टिप्स आएंगे काम
इस मास्क को लगाने के फायदे
- अगर आपके बाल ड्राई हैं तो अंडा लगाने से फायदा होगा।
- केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपके बालों की शाइन कम हो गई है तो ऐसे में आपको किसी शैंपू या क्रीम के बजाय अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए।
- सिल्की बालों के लिए भी अंडे का इस्तेमाल किया जाता है।
- अगर आपके बालों की ग्रोथ रूक गई है तो आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडा का पीला भाग बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
- अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों को पोषण देता है।
- बादाम का तेल डैमेज बालों को रिपेयर करता है। साथ ही स्ट्रॉन्ग भी बनाता है।
- बालों में मॉइश्चर ऐड करने के लिए आप बादाम का तेल लगा सकती हैं।
हेयर केयर रूटीन

- अगर आपके बाल फ्रिजी हैं तो धोने से पहले हमेशा तेल लगाएं।
- अब अपने बालों को ग्लिसरीन वाले शैंपू से वॉश करें।
- इसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। इस स्टेप को बिल्कुल भी स्किप न करें। कंडीशनर के उपयोग से बाल फ्रिजी नहीं होते हैं।
- हफ्ते में एक बार बालों में हेयर मास्क लगाएं। ऐसा मास्क चुने जो आपके बालों को हाइड्रेट करने में मदद करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।