DIY: बालों को भरपूर प्रोटीन देगा 'एग-हनी हेयर मास्क'

लंबे, घने और चमकदार बाल सभी महिलाओं को पसंद होते हैं, मगर धूल मिट्टी और गलत खान-पान के कारण बालों में एक साथ यह सारी खूबियां होना आज के समय में असंभव हो जाता है। मगर बालों की उचित देखभाल करके आप बालों की सेहत को सुधार जरूर सकती हैं।
आपको बता दें कि बालों की अधिकतर परेशानियों का कारण प्रोटीन की कमी होना होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त भोजन के साथ ही बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट भी दे सकती हैं। बाजार में आपको बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिलेंगे, जो हेयर प्रोटीन के नाम से चर्चित हैं, मगर यह महंगे होने के साथ ही कम प्रभावशाली भी होते हैं।
इसलिए आप घर पर ही देसी नुस्खे को आजमा कर बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट दे सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इसके लिए आपको बहुत ही कम सामग्री की जरूरत होगी और आपके अधिक पैसे भी नहीं खर्च होंगे।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे खुद से बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट दे सकती हैं-
अंडे और शहद का प्रोटीन रिच हेयर मास्क
सामग्री
- 1 अंडे का पीला भाग
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल या कोकोनट ऑयल
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों के मौसम में बालों की केयर करने के आसान टिप्स
विधि
- सबसे पहले अंडे को फोड़ कर उसके पीले भाग को निकाल लें। अंडे के सफेद भाग को फेकें नहीं बल्कि आप इसका इस्तेमाल स्किन टाइटनिंग फेस मास्क बनाने में कर सकती हैं।
- अब आपको अंडे के पीले भाग को अच्छी तरह से चम्मच से फेटना है। इसे इतना अच्छा फेटें कि अंडे का पीला भाग क्रीम की तरह स्मूद हो जाए।
- अब इसमें शहद और तेल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपको बता दें कि अंडे में तेल मिक्स करने के लिए आपको मिश्रण को काफी अच्छी तरह से फेंटना होगा।
- अब आप इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगा लें। अगर आपके बाल बहुत अधिक लंबे हैं तो आप इस होममेड हेयर मास्क को बनाने के लिए अंडे, शहद और तेल की मात्रा को बढ़ा भी सकती हैं।
- जब पूरे बालों में हेयर पैक अच्छी तरह से लग जाए तो बालों को शावर कैप से कवर कर लें।
- 30 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से वॉश करें और शैंपू कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बालों में अंडा लगाने के बाद आपको बाल गरम पानी से वॉश नहीं करने है, क्योंकि इससे बालों से अंडे की महक नहीं जाती है।
- आप हफ्ते में दो बार इस हेयर पैक को घर पर ही बना कर बालों में जरूर लगा लें। इससे आपके बालों को भरपूर प्रोटीन मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: एलोवेरा जैल से इस तरह बालों को करें स्ट्रेट
बालों में अंडे और शहद का हेयर पैक लगाने के फायदे
- अंडा प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और बायोटिन का बहुत ही अच्छा सोर्स होता है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ चमकदार भी बनाता है।
- यदि गर्मियों के मौसम में आपके बाल बहुत अधिक फ्रीजी हो जाते हैं तो आप हफ्ते में दो बार अंडे और शहद का हेयर मास्क लगा कर उन्हें स्मूद टेक्सचर दे सकती हैं।
- अगर आपके बाल बहुत अधिक पतले हैं और बार-बार उलझ जाते हैं तो उनमें थिकनेस लाने के लिए भी आप इस होममेड हेयरमास्क का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपके बालों में घनापन भी आता है।
- अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होने से बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है। वहीं शहद स्कैल्प की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
- बालों की इलास्टिसिटी बढ़ाने के लिए भी अंडे और शहद का हेयर मास्क बहुत ही फायदेमंद होता है।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह हेयर ब्यूटी टिप्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik,shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।