उम्र चाहे कितनी भी हो हर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय करती है। ऐसे में अगर आप भी 50 प्लस हैं और अपने चेहरे पर हो रही झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिन्हें कर आप 50 की उम्र में भी जवान दिख सकती हैं। आईए जानते हैं इन उपाय के बारे में।
50 की उम्र में दिखें जवान
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अब आप 50 की उम्र में भी जवान दिख सकती हैं। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इस खास मुल्तानी मिट्टी और चंदन से बने फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी जैसे -
मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- चंदन पाउडर
- मुल्तानी मिट्टी
- शहद
- दही
- एलोवेरा जेल
- लैवंडर ऑयल
मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर से फेस पैक बनाने का तरीका -
मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। ऐसे में आप इन दोनों का इस्तेमाल कर फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
फेस पैक बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर दोनों निकाल ले।
अब इसी कंटेनर में दो बड़े चम्मच दही और थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल डालकर इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर ले।
यह भी पढ़ें:डर्मल फिलर्स कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान
अब आप इस पेस्ट में थोड़ा शहद और लैवेंडर ऑयल भी शामिल कर दें और इसे अच्छी तरह 2 मिनट के लिए फेंट लें।
अब आपका फेस पैक बनाकर तैयार है आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धोना है। आप इस फेस पर को एक हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।
ध्यान रहे आपको अपने चेहरे पर इसे 40 से 45 मिनट तक ही लगा कर रखना है। उसके बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों