Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

डर्मल फिलर्स कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान

अगर आप भी डर्मल फिलर्स कराने का सोच रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जिनका आपको डर्मल फिलर्स करने से पहले ध्यान रखना चाहिए।
Updated:- 2025-07-07, 21:44 IST
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं बाजार के महंगी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं फेस के लिए ट्रीटमेंट भी लेती है। ऐसे में अगर आप भी डर्मल फिलर्स कराने का सोच रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जिनका आपको डर्मल फिलर्स करने से पहले ध्यान रखना चाहिए।

एक्सपीरियंस डॉक्टर से लें ट्रीटमेंट

डर्मल फिलर्स एक मेडिकल प्रोसीजर है, जो किसी अनुभवी और एक्सपीरियंस वाले डॉक्टर से ही करवाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गलत ट्रीटमेंट या इंजेक्शन लगने की वजह से आपको स्किन इन्फेक्शन या गंभीर त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे ठीक करने में वक्त लग सकता है। ऐसे में डर्मल फिलर्स करने से पहले डॉक्टर के बारे में जानकारी निकाल लें।

1 - 2025-07-07T161523.090

डॉक्टर से खुलकर बात करें

डर्मल फिलर्स करने से पहले आप डॉक्टर को अपनी जरूरत के हिसाब से अच्छी तरह समझा दें। आप उन्हें बता दे की आपके चेहरे पर आप किस तरह के बदलाव करवाना चाहती है। अगर आप ऐसा करती है, तो इससे सही फिलर का चुनाव हो सकता है और आगे चलकर आपको कोई साइड इफेक्ट या परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक लूफा का इस्तेमाल करने से पहले जानें ये 5 जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम

डॉक्टर से स्किन केयर के बारे में जानकारी लें

डर्मल फिलर्स कराने से पहले और कराने के बाद आप अपने डॉक्टर से स्किन की कैसे केयर करें? इस बात को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं और आपके डॉक्टर के बताए नियम के अनुसार ही आप अपनी त्वचा का ध्यान रखें। डॉक्टर के बताए पोस्ट ट्रीटमेंट केयर को अगर आप फॉलो करती हैं, तो इससे आप त्वचा संबंधित समस्याओं से बच सकती हैं और अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती हैं।

3 - 2025-07-07T161524.111

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar ने खोला दमकती त्वचा का राज, इस देसी नुस्खे से आप भी पाएं नेचुरल ग्लो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।