
बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं हेयर कलर करवाती हैं। इससे स्टाइलिश और खूबसूरत लुक मिलता है। आजकल हेयर कलरिंग ट्रेंड बन गया है।
इसके लिए वह पार्लर जाकर हजारों रूपये खर्च करती हैं। लेकिन कई बार वह निराश हो जाती हैं, क्योंकि वह जैसा कलर चाहती हैं वह उन्हें नहीं मिलता है।
अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि घर पर कलर करना काफी मुश्किल है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर बड़ी आसानी से हेयर कलरिंग कर सकती हैं। ब्लॉन्ड कलर देखने में काफी सुंदर लगता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं हेयर कलरिंग करने के लिए इसी रंग को चुनती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं हेयर कलर करने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

सबसे पहले यह सोचें कि आपको ब्लॉन्ड का कौन सा शेड चाहिए होगा। वार्म और कूल दो शेड्स होते हैं। वार्म शेड्स में हनी, गोल्डन, बटर, कारमेल या कॉपर होते हैं। कूल में ऐश , बेज, पर्ल और आईस होते हैं। इसके बाद आपको अपनी स्किन टोन के अनुसार ही ब्लॉन्ड का कलर चुनना चाहिए।
आपको कलर अपनी अंडरलाइन टोन के हिसाब से चुनना चाहिए। अगर आपकी स्किन पिंकिश ह्यू है तो आप पर कूल कलर अच्छा लगेगा। सैंडी ब्लोंड, ऐश ब्लॉन्ड या बेज ब्लॉन्डड जैसे कूल शेड चुनें। अगर आपकी त्वचा डार्क है डार्क हनी ब्लॉन्ड रंग सूट करेगा। फेयर स्किन पर बेज ब्लॉन्ड और गोल्डन ब्लॉन्ड अच्छे लगते हैं।
ब्लॉन्ड का नेचुरल शेड चुनें। अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों को नेचुरल लुक मिले तो अपने बालों के रंगे से 2-3 शेड हल्का कलर चुनना चाहिए। इसके अलावा आईब्रोज के रंग को भी ध्यान में रखें।
बालों को कलर करने के लिए ब्लॉन्ड के दो बॉक्स खरीदें। क्योंकि एक बॉक्स अक्सर जल्दी खत्म हो जाता है। अगर यह बच भी जाए तो आप इसका इस्तेमाल दूसरी बार भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:हेयर कलरिंग को लेकर यह पांच मिथ्स हैं बेहद पॉपुलर, जानिए आप भी
सबसे पहले बालों को कंघी की मदद से अच्छे से सुलझा लें। अन्यथा कलर करने में दिक्कत आएगी। अब अपने बालों को चार सेक्शन में डिवाइड कर लें। फ्रंट सेक्शन को सबसे पहले डाई करें, क्योंकि यह सबसे ज्यादा दिखते हैं।
बालों को कलर करने के बाद तुंरत शैंपू से न धोएं। बालों को केवल पानी से साफ करें। अगर आप कुछ हाइलाइट्स करना चाहती हैं तो इसके लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे बालों को हाइलाइट करने में आसानी होती है। (Hair Detox कैसे करें)
इसे भी पढ़ें:अपने कलर्ड बालों को धोने का सही तरीका जानती हैं आप?

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।