व्हाइटहेड्स के लिए ये नुस्खे आजमाएं

ब्लैकहेड्स और ब्लैकहेड्स दो सामान्य समस्याएं हैं, लेकिन इन दोनों के कारण ही चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। व्हाइटहेड्स नाक, ठोड़ी और कभी-कभी गाल के एरिया के आस पास भी हो जाते हैं। यह समस्या ऑयली स्किन पर ज्यादा होती है। अगर आप समय-समय पर इन्हें साफ नहीं करेंगी तो यह भद्दे लगेंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको व्हाइटहेड्स की समस्या को कम करने के उपाय बताएंगे।
कहां-कहां होते हैं व्हाइटहेड्स?

- नाक
- कंधे
- पीठ
- गर्दन
- अपर चेस्ट
व्हाइटहेड्स के कारण
- ब्लॉक पोर्स व्हाइटहेड्स का एक अहम कारण है।
- जब चेहरे पर ज्यादा ऑयल होता है तो इसके कारण भी व्हाइटहेड्स होने लगते हैं।
विच हेजल का करें इस्तेमाल
क्या करें?
- विच हेजल
- 2 चम्मच विच हेजल सॉल्यूशन
- कॉटन बॉल
क्या चाहिए?
- विच हेजल में कॉटन बॉल को भिगो लें।
- अब इसे व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगा लें।
- कुछ देर सूखने दें।
- चेहरे को वॉश न करें।
- दिन में 2 बार इसका उपयोग करने से यह समस्या कम हो जाएगी। (विच हेजल के फायदे)
इसे भी पढ़ें:व्हाइटहेड्स की समस्या को कम करने के लिए ये मास्क आएंगे काम
विच हेजल के फायदे
- विच हेजल में टैनिनसी, एंटी ऑक्सीडेंट और एसट्रीजेंट गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे के कारण होने वाली सूजन को कम करता है।
- एस्ट्रीजेंट व्हाइटहेड्स की समस्या के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें:नाक के जिद्दी व्हाइटहेड्स को रिमूव करने के लिए अपनाएं ये उपाय
व्हाइटहेड्स के लिए अन्य उपाय
- अगर आपके चेहरे पर व्हाइटहेड्स हो गए हैं तो आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके उपयोग से न केवल व्हाइटहेड्स कम होंगे, बल्कि त्वचा में नमी भी बनी रहेगी।
- आप एप्पल साइडर विनेगर की मदद से भी यह परेशानी से निजाप पा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको डायरेक्ट विनेगर का इस्तेमाल नहीं करना है। एप्पल साइडर विनेगर को डायल्यूट करके ही चेहरे पर लगाएं।
- टी ट्री ऑयल त्वचा से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद होता है। इस तेल को व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाने से यह कम हो जाएंगे, लेकिन यह जान लें कि टी ट्री ऑयल को हमेशा डायल्यूट करने के बाद ही लगाया जाता है। अन्यथा त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
व्हाइटहेड्स न हो, क्या करें
- अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे पर व्हाइटहेड्स न हो, इसके लिए आपको रोजाना अपना चेहरा धोना चाहिए। केवल एक बार नहीं दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश करें।
- व्हाइटहेड्स को रिमूव करने के लिए आप सुरक्षित तरीका अपना सकती हैं। एक तौलिए को गर्म पानी में भिगो लें, फिर इससे हल्के-हल्के से व्हाइटहेड्स वाली जगह पर रब करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि पानी गर्म होना चाहिए। ऐसा करने से व्हाइटहेड्स हट जाएंगे।
- केवल चेहरा धोना ही काफी नहीं होता है। आपको त्वचा को एक्सफोलिएट भी करना चाहिए। एक्सफोलिएशन से स्किन टेक्सचर बेहतर होता है। साथ ही यह व्हाइटहेड्स को भी कम करता है।
- ऑयली स्किन पर व्हाइटहेड्स ज्यादा होते हैं। इसलिए अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको चेहरे को साफ रखना चाहिए। इससे फेस पर ऑयल नहीं रहेगा और व्हाइटहेड्स की भी परेशानी नहीं होगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।