व्हाइटहेड्स की दिक्कत लगभग हम सभी लोगों को होती है। हमारी बिजी लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण हमें किसी भी उम्र में यह समस्या होने लगती हैं। ये देखने में बहुत खराब लगता है। साथ ही यह हमारे चेहरे की सुंदरता भी कम कर देते हैं।
व्हाइटहेड्स की समस्या आजकल बहुत कॉमन प्रॉब्लम है। हम इस समस्या को कम करने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट तक ट्राई करते हैं, लेकिन फिर भी हमें इससे पूरी तरह से आराम नही मिलता है। ऐसे में हम अपने नाक के वाइटहेड्स को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय का प्रयोग कर सकते हैं। इससे हमें दर्द भी नहीं होगा। साथ ही हमारे पैसे भी बचेंगे आइए जानते हैं ये उपाय
एलोवेरा जेल का करें प्रयोग
एलोवेरा हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आजकल हमें बाजार में एलोवेरा से बने कई प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएंगे जैसे साबुन, क्रीम आदि। ऐसे में हम व्हाइटहेड्स को कम करने के लिए भी एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नाक पर एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से लगा लें फिर हल्के हाथों से 2-3 मिनट के लिए रब करें। अब इसे धो लें। आप कोशिश करें कि ऐसा रात को करें क्यों कि इससे आपको ज्यादा फायदे मिलेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें- 5 Minute Trick: चेहरे से तेल, ब्लैकहेड्स और दाने हटाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी ट्रिक
शहद और दही का करें इस्तेमाल
हम वाइटहेड्स को रिमूव करने के लिए दही और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दही हमारी स्किन को मॉइस्चराइज करता है। वहीं शहद हमारी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसको लगाने के लिए आप एक बाउल में 2 छोटे चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच शहद ले लें। इसके बाद रात को सोने से पहले आप इसे नाक पर लगा लें। करीब 15 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे हटा दें। अगर आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करती हैं, तो आपको असर दिखने लगेगा। (शहद के फायदे)
इसे भी पढ़ें- ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए घर पर मिनटों में तैयार करें ये फेस मास्क, जानिए बनाने का तरीका
ऑलिव ऑयल और चंदन का करें इस्तेमाल
आप चंदन और ऑलिव ऑयल के पेस्ट से अपने व्हाइटहेड्स को कम कर सकते हैं। यह हमारी स्किन को साफ करके ग्लो करने में मदद करता है। इसको अप्लाई करने के एक छोटी कटोरी में 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर ले लें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे नाक पर लगा 10 मिनट के लिए लगा लें, जब ये सूख जाए तो पानी से धो लें। अगर आप ऐसा रोजाना या फिर हफ्ते में तीन से चार बार प्रयोग करेंगी, तो आपको 1 हफ्ते में असर दिखने लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
pic credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।