व्हाइटहेड्स की समस्या को कम करने के लिए ये मास्क आएंगे काम

आपके चेहरे की खूबसूरती को कौन सी चीज खराब करती है? पिंपल, निशान ब्लैकहेड्स? ब्लैक और व्हाइटहेड्स एक सामान्य समस्या है। यह ज्यादातर तभी होती है जब फेस ऑयली होता है। क्या आपको भी लगता है कि व्हाइटहेड्स ब्लैकहेड्स की तरह ही देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसलिए इन्हें साफ करना जरूरी होता है। व्हाइटहेड्स एक टाइप के एक्ने होते हैं जो तब बनते हैं जब डेड स्किन, ऑयल और बैक्टीरिया आपके पोर्स में फंस जाते हैं।
व्हाइटहेड्स का कारण?
हल्दी से होगा फायदा
हल्दी बेहद गुणकारी होती है। इसलिए त्वचा से लेकर इलाज तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आप व्हाइटहेड्स की समस्या को कम करने के लिए भी हल्दी की मदद से मास्क बना सकती हैं।
क्या चाहिए
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच शहद
इसे भी पढ़ें:नाक के जिद्दी व्हाइटहेड्स को रिमूव करने के लिए अपनाएं ये उपाय
क्या करें?
- एक छोटे से बाउल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच शहद डालें।
- इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें।
- आंखों के आसपास के एरिया पर लगाने से बचें।
- जब यह सूख जाए तब अपना चेहरा धो लें।
- हल्दी और शहद से बने इस मास्क से व्हाइटहेड्स की समस्या कम हो जाएगी।
- यह मास्क आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाएगा। साथ ही स्किन को ड्राई होने से भी बचाएगा।
इसे भी पढ़ें:ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए घर पर मिनटों में तैयार करें ये फेस मास्क, जानिए बनाने का तरीका
ओट्स से बनाएं मास्क
क्या चाहिए
- 1 चम्मच ओटमील पाउडर
- 2 चम्मच शहद
क्या करें?
- मुठ्ठी भर ओटमील को मिक्सी में पीस लें।
- ओटमील का फाइन पाउडर बना लें।
- अब 1 चम्मच ओटमील पाउडर में 2 चम्मच शहद डालें। (ओट्स के फायदे)
- इसे अच्छे से मिलाएं।
- लीजिए बन गया आपका व्हाइटहेड्स के लिए मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- जिस भी एरिया में व्हाइटहेड्स हो रहे हैं वहां यह मास्क लगाएं।
- कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
- फिर साफ पानी से मास्क को रिमूव कर लें।
- इस मास्क का इस्तेमाल आपको हफ्ते में केवल 2 बार ही करना है।
इन बातों का रखें ध्यान
- हम सभी व्हाइहेड्स को अपने नाखूनों से हटाते हैं। ऐसा न करें क्योंकि इसके कारण आपकी स्किन पर निशान पड़ सकता है।
- व्हाइटहेड्स रिमूव करने के बाद हाथों को त्वचा पर न लगाएं। तुंरत हाथ धोएं।
- आप व्हाइटहेड्स हटाने के लिए टूल्स का भी उपयोग कर सकती हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह साफ हो।
- व्हाइटहेड्स निकालते वक्त त्वचा पर ज्यादा दबाव न डालें। इन्हें जबरदस्ती हटाने से यह मुंहासे में बदल जाते हैं।
- यह समस्या न हो इसके लिए आपको त्वचा को समय-समय पर स्क्रब करते रहना चाहिए। स्क्रब करने से पोर्स क्लॉग नहीं होंगे और ऑयल भी नहीं जमेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।