रूसी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात में आजमाएं ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
-1759224344982.webp)
महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी झड़ते बाल और डैंड्रफ की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप डैंड्रफ से राहत पा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने बालों को लंबा और खूबसूरत भी बना सकती हैं।
रूसी कम करने के लिए आसान उपाय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं रूसी की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं। डैंड्रफ को कम करने के लिए वे बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। रूसी न सिर्फ उनके बालों को खराब करता है, बल्कि कई बार यह शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। अब आप हर एक दो दिन छोड़कर या हफ्ते में दो बार एक खास होममेड ऑइल का इस्तेमाल बालों के लिए कर सकती हैं। इस होममेड तेल को आप बालों में लगाकर डैंड्रफ को कम कर सकती हैं। इस तेल को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे-
यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें मेकअप से आइब्रो फिलिंग टिप्स, बिगनर्स के लिए हैं बेस्ट
होममेड तेल बनाने के लिए सामग्री -
- सिकी हुई लहसुन की कली
- अरंडी का तेल
- जैतून का तेल
- आंवले का तेल
होममेड तेल बनाने का आसान तरीका -
- अगर आप घर पर्व ये खास तेल बनाना चाहती हैं, तो अब आप सबसे पहले तवे पर लहसुन की कलियों को अच्छी तरह सेक लें।
- अब इन कलियों को ठंडा होने दे उसके बाद इन्हें एक बॉटल में डाल दें।
- बोतल में लहसुन की कलियां डालने के बाद आप इसमें ऊपर से थोड़ा आंवले का तेल डाल दें।
- अब इसमें थोड़ा जैतून का तेल और थोड़ा अरंडी का तेल इन तीनों को मिक्स कर अच्छी तरह डिब्बी पैक कर दें।
- अब आप हफ्ते में दो बार सोने से पहले इस तेल का अपने बालों पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ऐसा करने से स्कैल्प पर हो रही रूसी कम होगी और बाल मजबूत बनेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान -
आप चाहे तो इस तेल को दो हफ्ते तक स्टोर कर रख सकती हैं, लेकिन उसके बाद इसका इस्तेमाल करने से बचे। अगर आपको इससे फायदा मिलता है, तो आप इस तेल को दोबारा बना सकती हैं। इसके लिए आपको दोबारा से सेम प्रक्रिया दोहरानी होगी। अगर आप रात में सोने से पहले बालों पर इस तेल का इस्तेमाल करेगी, तो इससे न सिर्फ डैंड्रफ कम होगा, बल्कि बाल झड़ने की परेशानी भी कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों को लंबा बनाने का राज! बांधकर या खुले हेयर रखने से मिलेगा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।