Hair Care: लंबे, घने और सुंदर बालों के लिए घर पर ही बनाएं ये 5 तरह के शैम्पू

हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, काले और घने हो। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल, खाने-पीने की गलत आदतों और प्रदूषण के कारण बालों की सुंदरता कम हो रही है। इसके अलावा बालों के झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं अपनी चाहत को पूरा करने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट को भी अपनाती हैं।
जबकि सुंदर और लंबे बाल पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय हेल्दी आहार खाना, भरपूर पानी पीना और दिन में छह से आठ घंटे सोना बेहद जरूरी होता है। साथ ही कई ऐसे घरेलू उपाय हैं जो आपके बालों को चमक और मजबूती के साथ बढ़ने में मदद कर सकते हैं। प्राकृतिक शैम्पू का उपयोग आपके लिए आश्चर्यचकित रहेगा! इस आर्टिकल में दिए 5 तरह के शैम्पू आपको जल्द रिजल्ट देने में मदद करेंगे। आइए होममेड नेचुरल शैम्पू को बनाने और इस्तेमाल के तरीके के बारे में जानें।
टमाटर शैम्पू
टमाटर सिर्फ हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। टमाटर की मदद से बालों को घना और मजबूत बनाया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही स्कैल्प से गंदगी हटाने और जड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।
सामग्री
- पके टमाटर- 2-3
- सेब का सिरका- 3 चम्मच
- बेबी शैम्पू
बनाने का तरीका
- टमाटर को अच्छी तरह से धोकर इसका पेस्ट बना लें।
- फिर पेस्ट को छानकर जूस को प्रिजर्व करें।
- एक प्लास्टिक की बोतल में शैम्पू, सिरका और टमाटर का जूस मिलाएं।
- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसे लगभग आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- शैम्पू के खत्म होने तक रेफ्रिजरेटर में रखें।
इसे जरूर पढ़ें:बालों के लिए घर पर ही रीठा से शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क बनाएं
मेहंदी का शैम्पू
मेहंदी बालों की कलरिंग के साथ-साथ उसकी कंडीशनिंग का काम भी करती है। हफ्ते में एक बार इस शैम्पू से बालों को धोने से वह लंबे, घने और खूबसूरत दिखाई देते हैं।
सामग्री
- मेंहदी की शाखाएं- 2 फ्रेश
- पैरबीन और खुशबू रहित शैम्पू
- पानी- 2 कप
- एक बर्तन
- प्लास्टिक बोतल- 1
बनाने का तरीका
- बर्तन में 2 कप पानी डालें और मेंहदी की शाखाएं डालें और उबलने दें।
- एक बार जब पानी का रंग बदल जाए तो आंच को बंद करें और बर्तन को कवर करें।
- इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अगले दिन पानी को छान लें और प्लास्टिक की बोतल में शैम्पू डालें और पानी डालें।
- फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इस्तेमाल करने से पहले दो दिनों के लिए छोड़ दें।
कॉफी शैम्पू
कॉफी में कैफीन होता है जो बालों को सुंदर और हेल्दी बनाए रखता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो पाता है जिससे बालों के झड़ने जैसी समस्याओं से छुटकारा और बाल मजबूत होते हैं। ये बेहतरीन हेयर मास्क और कंडीशनर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को हेल्दी रखते हैं।
सामग्री
- कॉफी- 1 कप
- दालचीनी पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- शैम्पू- 400 मिली
बनाने का तरीका
- एक बाउल में दालचीनी और कॉफी के साथ शैम्पू को अच्छी तरह से मिलाएं।
- अपने बालों को नम करें और शैम्पू के गुणों को बेहतर अवशोषित करने के लिए 10 मिनट के लिए शैम्पू के साथ अपने स्कैल्प की मालिश करें।
- इसे लगाने के बाद 3 से 5 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
प्याज का शैंपू
प्याज को बालों के लिए जादुई माना जाता है। प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाव करके बालों का झड़ना रोकतेे हैंं। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में सल्फर होता है, जो स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके नए बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
सामग्री
- प्याज- 1 मीडियम साइज
- शैम्पू
बनाने का तरीका
- प्याज को स्ट्रिप्स में काटें और धीरे-धीरे टुकड़ों को शैम्पू की बोतल में डालें।
- फिर बोतल को पूरी तरह से बंद कर दें और मिश्रण को दो हफ्ते के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- ऐसा करने से प्याज के सारे गुण शैम्पू में आ जाते हैं।
- इसके बाद यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
- हमेशा की तरह अपने शैम्पू को लगाएं और गंध की चिंता न करें।
- यह थोडा़ हार्ड लग सकता है, लेकिन यह आपके बालों में नहीं रहेगा।
एलोवेरा शैम्पू
एलोवेरा त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में मदद करते हैं। एलोवेरा से बालों को शाइनी और लंबा बनाया जा सकता है।
सामग्री
- एलोवेरा जैल- 1 कप
- प्याज- 1 मीडियम
- शैम्पू
- आर्गन ऑयल- कुछ बूंदें
इसे जरूर पढ़ें: हेल्दी बालों के लिए घर में बनाएं ग्रीन टी शैम्पू
बनाने का तरीका
- प्याज को छीलकर जूस निकालने के लिए टुकड़ों में काट लें।
- फिर ब्लेंडर में एलोवेरा, प्याज और आर्गन ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाएं।
- फिर इस मिश्रण को शैम्पू में मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। हफ्ते में तीन बार लगाएं।
आप भी इन होममेड शैम्पू में से अपनी पसंद के शैम्पू का बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि यह शैम्पू पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बने हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। बालों की समस्याओं से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।