Oil Massage: चेहरे पर ऑयल मसाज के लिए घर पर तैयार करें ये खास तेल, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

Oil Massage: अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम से बहुत परेशान रहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ऑयल बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप आयल मसाज कर कर सकती हैं।
image

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स, रैशेज और स्किन प्रॉब्लम से बहुत परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ऑयल बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप ऑयल मसाज कर कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-26T181012.938

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ न कुछ उपाय करती रहती हैं, तो अब आप घर पर एक खास तेल तैयार कर सकती हैं। इस तेल से आप अपने चेहरे की मसाज भी कर सकती हैं। इससे आपको बेहद आराम देखने को मिल सकता है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

चेहरे की मसाज

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि घर पर चेहरे की मसाज करने के लिए आप भी खास तेल तैयार करना चाहती हैं, तो अब आप एक कंटेनर में जास्मिन का तेल निकाल लें, अब आप इसमें रोजमैरी ऑयल, विटामिन ई कैप्सूल और तिल का तेल इन सभी चीजों को आप अलग अलग भी लगा सकती हैं और चेहरे की मालिश कर सकती हैं या आप इन्हें मिक्स कर भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

तेल का इस्तेमाल

1 - 2025-05-26T181011.077

यह सभी तेल आपके चेहरे से गंदगी को कम करने में आपकी बहुत मदद करेंगे साथ ही आप इनका इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली प्रॉब्लम को भी कम कर सकती हैं। इस तेल का इस्तेमाल आप 1 हफ्ते में 3 से 4 बार कर सकती हैं। आप इसे रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे की मसाज कर सो सकती हैं। इससे आपको काफी राहत देखने को मिलेगी।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Skin Care Tips: हफ्ते में एक दिन ऐसे करें स्किन की केयर, खूबसूरती में लग सकते हैं चार चांद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP