शहद और मलाई का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन पर दिखेगा फायदा

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप इस खास शहद और मलाई वाले उपाय को आजमा सकती हैं।
image

चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, दाग धब्बे और रैशेज की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। ऐसे में हर महिला चाहती है, कि वह बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाएं। अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर परेशान रहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-22T180759.393

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि गर्मी के मौसम में चेहरे पर पिंपल्स, दाग धब्बे, रैशेज और इरिटेशन जैसी समस्या होने लगती है। यह एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों का सामना कर रही है, तो अब आप घर पर रहकर शहद और मलाई का इस्तेमाल कर खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं।

शहद और मलाई से बनाएं फेस पैक

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि शहद और मलाई से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में आलू को कद्दूकस कर निकाल लें। उसमें थोड़ा शहद और मलाई भी शामिल कर दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर इसे 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रख सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-22T180757.710

इस फेस पर को चेहरे पर लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह धो ले। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Homemade Fruit Scrub: कम खर्चे में घर पर बना लें स्पेशल फ्रूट स्क्रब, स्किन को हो सकते हैं अनेक फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP