Garlic Hair Mask: लहसुन का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं घर पर ये खास हेयर मास्क, बालों से जुड़ी परेशानी होगी कम

Garlic Hair Mask: अगर आप भी झड़ते और रूखें बालों से परेशान है, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस खास हेयर मास्क को ट्राई कर सकती हैं।
image

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ महिलाएं अपने बालों की भी बहुत केयर करती है। ऐसे में अगर आप भी झड़ते और रूखें बालों से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे खास हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप झड़ते हुए बालों को कम कर सकती हैं। यही नहीं आप डैंड्रफ से भी राहत पा सकती हैं। आईए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस हेयर मास्क के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-23T155109.488

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं झड़ते बालों की वजह से काफी परेशान रहती है। हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत बने। ऐसे में आप घर पर रहकर लहसुन की मदद से एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।हेयर मास्क बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

सामग्री -

  • 1. लहसुन
  • 2. दही

हेयर मास्क बनाने का तरीका

2 - 2025-05-23T155107.499

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन की कलियों को छील ले और मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह पीस लें। अब आप इसे एक कंटेनर में निकाल ले। इसमें थोड़ा दही मिक्स करें और अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगा ले। 40 मिनट तक इसे लगा रहने दे। उसके बाद आप हेयर वॉश कर सकती हैं। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Beauty Tips: घर पर तैयार करें मुलेठी हेयर मास्क, हो सकते है बालों को कई फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP