Beauty Tips: घर पर तैयार करें मुलेठी हेयर मास्क, हो सकते है बालों को कई फायदे

Hair Mask At Home: अपने बालों को अगर आप भी खूबसूरत, लंबा और घना बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर ये स्पेशल मुलेठी का हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं, इसे बनाने का तरीका।
image

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं अपने बालों का भी बहुत ध्यान रखती है। क्योंकि बाल भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में अहम हिस्सा निभाते हैं। ऐसे में झड़ते हुए बाल या पतले बाल सुंदरता को कम कर सकते हैं। अगर आप भी अपने बालों को घना, लंबा और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे खास हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस हेयर मास्क के बारे में।

मुलेठी हेयर मास्क

1 - 2025-04-03T145254.784

बालों को चमकदार, घना और लंबा बनाने के लिए अगर आप भी काफी कोशिशें करती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं, तो अब आप बताए हुए इस मुलेठी हेयर मास्क को ट्राई कर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। यह हेयर मास्क न सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि आपको डैंड्रफ की प्रॉब्लम से भी राहत मिल सकती है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लग सकती है।

सामग्री-

1. मुलेठी

हेयर मास्क बनाने का तरीका

2 - 2025-04-03T145253.202

घर पर रहकर मुलेठी से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले मुलेठी की लकड़ी को छोटे टुकड़े में काटकर इसका पाउडर बनाना है। जब पाउडर बन जाए तब इस पाउडर को कंटेनर में निकाल लें। फिर इसमें नारियल तेल, दही, नींबू इन सभी चीजों को मिला लें। जब सभी चीज अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो इसे फेंट ले और थोड़ी देर के लिए रख दें। उसके बाद आप इस हेयर मास्क को अपने बालों पर अप्लाई कर सकती हैं

इन बातों को रखें ध्यान

ध्यान रहे आपको इस हेयर मास्क का एक हफ्ते में सिर्फ दो बार ही इस्तेमाल करना है। जब भी आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि सभी के बातों का प्रकार अलग-अलग होता है, ऐसे में किसी को इससे फायदा, तो कुछ को नुकसान हो सकता है आप चाहे तो इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों को धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Hair Mask: फ्रिजी बालों के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना हेयर मास्क, जानें कैसे करें जल्दी तैयार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP