मेथी के दानों से बने स्पेशल हेयर मास्क से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती

किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से होती है। लोग बालों को खूबसूरत बनाने और उनकी चमक बनाए रखने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। खासतौर पर लड़कियां अपने बालों की देखभाल के लिए कई पार्लर ट्रीटमेंट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक ट्राई करती हैं जिससे बालों की चमक और ग्रोथ बनी रहे। कई बार घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ने की वजह से पतले हो गए हैं तो आप कुछ होममेड हेयर मास्क को ट्राई कर सकती हैं।
कई हेयर मास्क आपको बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं और बालों की चमक बनाए रखते हैं। ऐसे ही एक हेयर मास्क में से है मेथी और सौंफ से बने हेयर मास्क जो आपके बालों में चमक ला सकते हैं। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल मैंने अपने बालों में किया है और इसके इस्तेमाल से मेरे बालों में चमक आ गयी है। इसे आप भी अपने बालों में इस्तेमाल करें लेकिन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
हेयर मास्क के फायदे
मेथी से बने हेयर मास्क आपके बालों को चमक प्रदान करने के साथ बालों की ग्रोथ में भी सहायक होते हैं। इससे बालों को जड़ से मजबूत बनाया जा सकता है। इस हेयर मास्क से बालों का झड़ना कम होने से साथ डैंड्रफ से छुटकारापाने में भी मदद मिलती है। मेथी और सौंफ के हेयर मास्क बनाना बहुत ही आसान है और इसे आप बनाकर कई हफ्तों तक इतेमाल कर सकते हैं।
मेथी और सौंफ का हेयर मास्क

मेथी के दानों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एसिड, प्रोटीन और औषधीय गुण बालों को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। सौंफ में पोटेशियम, आयरन, कॉपर फोलेट और नियासिन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों के विकास और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- मेथी दाना- 1 टेबल-स्पून
- सौंफ- 2 टेबल स्पून
- दही - 1 /2 कप
इसे जरूर पढ़ें:इस तरह लगाएं 'मेथी हेयर मास्क' बालों का झड़ना हो जाएगा बंद
हेयर मास्क बनाने का तरीका

- मेथी दानों और सौंफ की अच्छी तरह से पीसकर पाउडर तैयार करें।
- तैयार पाउडर को दही में मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका
- हेयर मास्क लगाने के लिए बालों को अच्छी तरह से साफ़ करें और दो भागों में बांट लें।
- बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक हेयर मास्क लगाएं।
- बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें।
- कम से कम 30 मिनट तक हेयर मास्क (ड्राई और डैमेज बालों के लिए हेयर मास्क) लगाए रखें।
- शॉवर कैप हटाएं और बालों को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
- इस हेयर मास्क को बालों में हफ्ते में कम से कम एक बार लगाएं।
- इस हेयर मास्क से बालों को चमक मिलने के साथ बालों का झड़ना भी कम होता है।
मेथी के इस्तेमाल का अन्य तरीका

बालों की चमक के लिए आप मेथी के दानों को आंशिक रूप से कुचल दें और उन्हें नारियल के तेल में तब तक गर्म करें जब तक कि मेथी दाने लाल न हो जाएं। तेल को छान लें और कांच के जार में कम से कम 7 दिनों के लिए धूप में रख दें। हेयर मास्क लगाने के दूसरे दिन अपने बालों को धोने से पहले रात में अपने सिर की इस तेल से अच्छी तरह मालिश करें। यह तेल बालों को मजबूती प्रदान करता है।
इसे जरूर पढ़ें:खूबसूरती बढ़ाने में मेथी के इन फायदों को जानकर आप भी इसे जरूर आजमाना चाहेंगी
बालों पर मेथी और सौंफ का मास्क कई तरह से फायदेमंद होता है और ये बालों को खूबसूरती प्रदान करने का काम करता है। आप भी इस हेयर मास्क को आसानी से तैयार कर सकती हैं लेकिन अपने बालों के प्रकार के अनुसार ही एक्सपर्ट की राय लेकर इसका इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।