फ्रिजी, ड्राई और डैमेज बालों को सही करने के लिए घर पर बनाएं ये हेयर मास्क, बाल हो जाएंगे शाइनी

बालों की देखभाल करने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प होता है। खासतौर पर जब आप होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। ज्यादातर महिलाओं के बाल ड्राई होते हैं। जिसका कारण बालों की सही से देखभाल न करना और गलत प्रोडक्ट्स का उपयोग करना है। बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है। जिसकी वजह से आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। अगर आपके बाल भी ड्राई, फ्रिजी और डैमेज हैं तो आपको घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं नेचुरल चीजों से आप किस तरह बना सकती हैं हेयर मास्क।
हेयर मास्क लगाने के फायदे
- हेयर मास्क लगाने से आपके बाल शाइनी और सॉफ्ट हो जाते हैं।
- हेयर मास्क से आपके डैमेज बाल सही हो जाते हैं।
- हेयर मास्क के इस्तेमाल से ईची स्कैल्प की समस्या भी दूर हो जाती है।
नारियल का तेल और शहद

नारियल के तेल से बालों के रूट्स हेल्दी होते हैं। इसके अलावा बाल सॉफ्ट और शाइनी भी होते हैं। वहीं शहद आपके बॉलों में मॉइस्चर बनाए रखता है। इसलिए इन दोनों चीजों के मिश्रण से बना हेयर मास्क आपके ड्राई और फ्रिजी हेयर को ठीक कर देगा।
आवश्यक सामान
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच नारियल का तेल
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर बाउल में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल का तेल मिला लें।
- अब इस पेस्ट को एक पॉट में डालकर गैस पर मेल्ट करने के लिए रख दें।
- लीजिए तैयार है आपको घर पर बना शुद्ध नारियल और शहद का हेयर मास्क।
लगाने का तरीका
- नारियल के तेल और शहद से बने हेयर मास्क को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- अब अपने सिर को किसी पन्नी या शावर कैप से ढक लें।
- करीब 15- 20 मिनट तक हेयर मास्क को बालों में लगे रहने दें।
- लगभग 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
अंडा और नींबू से बनाएं मास्क

अंडे में विटामिन ए, डी,ई और फैटी एसिड पाया जाता है। जिससे आपके बालों में शाइन आती है। वहीं नींबू ऑयली स्कैल्प की समस्या को दूर करेगा। विटामिन सी बालों को मजबूत बनाता है। अब आप खुद सोचिए कि अंडे और नींबू से बना हेयर मास्क आपके लिए कितना फायदेमंद होगा।
आवश्यक सामान
- 1 अंडा
- ½ नींबू
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए एक बाउल में अंडा फोड़कर डालें।
- हेयर मास्क के लिए केवल अंडे के सफेद भाग का ही इस्तेमाल करें।
- अब एक दूसरे बाउल में नींबू का रस निचोड़ें।
- अब इसमें नींबू में अंडे का सफेद भाग डाल दें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। यह पेस्ट स्मूद होना चाहिए।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड हेयर मास्क।
लगाने का तरीका
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को थोड़ा सा गीला करना होगा।
- इसके बाद हेयर मास्क को बालों में ऊपर से नीचे तक लगाएं।
- अब अपने बालों को बांध लें। फिर शावर कैप या पन्नी से ढक लें।
- इस मास्क को 30-45 तक बालों में लगे रहने दें।
- फिर शैम्पू और कंडीशनर से अपने बाल धो लें।
इसे भी पढ़ें:दोमुंहे बालों के लिए लगाएं ये होममेड हेयर मास्क, बालों की ग्रोथ पर पड़ सकता है असर
ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल

ब्राउन शुगर बालों को एक्सफोलिएंट और स्कैल्प से डेड स्किन को हटाता है। इसलिए आप ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल ड्राई, फ्रिजी और डैमेज बालों पर कर सकती हैं।
आवश्यक सामान
- 2 चम्मच ब्राउन शुगर
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच ब्राउन शुगर और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। (बालों के लिए नेचुरल हेयर वॉश)
- अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपको ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल से बना होममेड हेयर मास्क।
इसे भी पढ़ें:अपने केराटिन ट्रीटेड हेयर का ख्याल रखें इन होममेड हेयर मास्क से
लगाने का तरीका
- इस हेयर मास्क को अपने बालों में ऊपर से नीचे तक अच्छी तरह से लगाएं।
- आप चाहें तो मास्क लगाने के लिए ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- हेयर मास्क को करीब 15-20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। (डैमेज बालों के लिए नुस्खे)
- करीब 15 मिनट बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें।
नारियल तेल, स्ट्रॉबेरी और शहद

आपको अपने ड्राई, फ्रिजी और डैमेज बालों पर होममेड मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए नारियल का तेल, स्ट्रॉबेरी और शदह से बना हेयर मास्क एकदम बेस्ट रहेगा। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
आवश्यक सामान
- 6-8 ताजी स्ट्रॉबेरी
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धो लें।
- अब इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपको नेचुरल होममेड हेयर मास्क। (कंडीशनर लगाने का सही तरीका)
लगाने का तरीका
- हेयर मास्क को लगाने से पहले अपने बालों को थोड़ा सा गीला कर लें।
- इसके बाद अपने बालों में ऊपर से नीचे तक अच्छे से हेयर मास्क लगा लें।
- करीब 10-15 मिनट तक बालों में हेयर मास्क लगा रहने दें।
- 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com & Shutterstock.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।