ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं ये फेस पैक

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-12-12, 11:43 IST

ऑयली स्किन पर आसानी से पिंपल्स हो जाते हैं। इसका कारण है कि तेल पर धूल गंदगी जम जाती है, जिसकी वजह से पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। 

face pack for oily skin in hindi
face pack for oily skin in hindi

हम सभी की स्किन टाइप अलग-अलग होती है। इसलिए त्वचा की देखभाल भी स्किन कंडीशन देखकर करनी चाहिए। ऑयली स्किन पर मुंहासे हो जाते हैं। मुंहासे के कारण स्किन पर डार्क स्पॉट्स हो जाते हैं। साथ ही, ऑयली स्किन पर आसानी से धूल-गंदगी जम जाती है, जिसके कारण पोर्स क्लॉग हो जाते हैं। क्लॉग पोर्स की वजह से ब्रेकआउट्स की समस्या हो जाती है।

ऑयली स्किन को साफ रखना जरूरी है, ताकि स्किन पर ऑयल न रहे। ऑयली स्किन के लिए फेस पैक फायदेमंद होते हैं। बाजार में केमिकल और नेचुरल चीजों की मदद से बने फेस पैक मिल जाएंगे। अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही घरेलू चीजों की मदद से फेस पैक बना सकती हैं। ऑयली स्किन के लिए पैक बनाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्ले से फेस पैक कैसे बनाएं?

how to make clay face pack

ऑयली स्किन के लिए विज हेजल फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। आप विज हेजल से फेस पैक बना सकती हैं। यह फेस पैक स्किन को क्लीन रखता है। साथ ही, त्वचा पर एक्ने नहीं होते हैं।

  • 2 चम्मच क्ले में 1 चम्मच विच हेजल और 1 चम्मच गुलाब जल डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है ऑयली स्किन के लिए फेस पैक।
  • इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • जब यह पैक सुख जाए, तब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें।

नीम की पत्तियों से कैसे बनाएं फेस पैक?

how to make neem leaves face pack

नीम में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। नीम शरीर के साथ-साथ त्वचा को डिटॉक्स करता है। नीम के उपयोग से चेहरे पर मुंहासे भी नहीं होंगे। इसके अलावा, ब्लेमिश की समस्या भी नहीं होगी। फेस पैक बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी से धो लें।
  • अब नीम की पत्तियों में ½ चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी डालें।
  • अब इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। वरना, चेहरे पर नहीं लगेगा।
  • लीजिए तैयार है नीम फेस पैक।
  • इस फेस पैक चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • करीब 10-15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।
  • हफ्ते में 3 बार इस फेस पैक के उपयोग से ऑयली स्किन हेल्दी रहेगी।

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक कैसे बनाएं?

oily skin care

एक्टिवेट चारकोल त्वचा पर मौजूद गंदगी साफ करता है। यही नहीं, यह सीबम को भी अब्जॉर्ब करता है। वहीं, एलोवेरा त्वचा को एक्सफोलिएट करने से लेकर मुंहासों की समस्या को कम करने में मददगार है। आप इन दोनों चीजों की मदद से फेस पैक बना सकती हैं-

  • एक बाउल में 2-3 चम्मच एक्टिवेट चारकोल डालें।
  • अब इसमें 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
  • दोनों चीजों को मिलाएं।
  • लीजिए बन गया होममेड फेस पैक।
  • इस पैक का इस्तेमाल पूरे चेहरे पर करें।
  • करीब 10 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश कर लें।

ऑयली स्किन के लिए आप इन फेस पैक को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP