चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का कर सकती हैं ये तीन चीजें

क्या हो अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हों? इसके कारण चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। हालांकि, इन्हें मेकअप की मदद से तुरंत छुपाया जा सकता है, लेकिन हर बार मेकअप का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है। चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को हल्का करने के लिए नेचुरल चीजें बेहद काम आती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से दाग-धब्बे को हल्का करने का तरीका बताएंगे।
डार्क स्पॉट्स के कारण
- पिंपल्स को जबरदस्ती फोड़ने की वजह से चेहरे पर निशान पड़ जाते हैं। यह स्पॉट्स जल्दी से हल्के नहीं होते हैं।
- त्वचा पर रेटिनॉइक या हाइड्रोक्यूनोन एसिड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से भी डार्क स्पॉट्स की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले उसमें मौजूद इंग्रीडियंट्स के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए।
- मेलानिन की कमी के चलते भी त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं।
पपीता का करें इस्तेमाल
पपीता का इस्तेमाल त्वचा पर कई तरीकों से किया जा सकता है। पपीता नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। पपीता में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड होता है, जो एक केमिकल एक्फोलिएंट है। यह स्किन को ब्राइट बनाने के साथ-साथ यूथफुल बनाता है। यही नहीं, यह एसिड ड्राई स्किन, हाइपरपिग्मेंटेशन और फाइन लाइन्स की समस्या से छुटकारा पाने में भी मददगार है।
क्या चाहिए?
- पका पपीता
क्या करें?
- एक बाउल में पका पपीता को अच्छे से मिक्स कर लें।
- चेहरे को साफ करें।
- अब पपीता को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सर्कुल मोशन में मसाज करें।
- ऐसा करने से आपकी स्किन एक्सफोलिएट हो जाएगी।
- जब पपीता सूख जाए तब अपना चेहरा पानी से साफ कर लें।
- हफ्ते में दो बार इस तरह से पपीता का इस्तेमाल करेंगी तो चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Pigmentation On Face: इन 7 गलतियों से चेहरे पर बढ़ते हैं डार्क स्पॉट्स, स्किन टोन होती है खराब
टमाटर आएगा काम
- धूप के अधिक एक्सपोजर के कारण भी चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हो सकते हैं। टमाटर में लाइकोपीन पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को धूप से बचाने का काम
- करता है। लाइकोपीन विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स हैं। इन तत्वों से आपकी स्किन साफ और चमकदार दिखेगी।
इसे भी पढ़ें:Dark Spots Home Remedies: आलू से इस तरह दूर करें चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स
क्या चाहिए?
- टमाटर का पल्प
क्या करें?
- एक टमाटर में से पल्प निकाल लें।
- अब पल्प को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- करीब 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे न हो, इसके लिए आपको अपनी स्किन को साफ रखना जरूरी है। रोजाना चेहरे को अच्छे से क्लींज करें।
- घर में हो या बाहर, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें। यह आपकी स्किन को डार्क स्पॉट्स से बचाए रखने का काम करेगा।
- त्वचा पर नारियल और जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। चेहरे पर रात में यह तेल लगाने से स्किन पर मौजूद स्पॉट्स हल्के हो जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।