ऑयली स्किन है तो इन चीजों को कहें नो

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको कुछ चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसमें घरेलू चीजों से लेकर मेकअप प्रोडक्ट तक शामिल है। 
Updated:- 2022-12-15, 19:17 IST
products you should not use on oily skin

क्या आप अपनी स्किन पर घरेलू चीजों का उपयोग करती हैं? आपको लगता है कि यह ज्यादा सेफ है। भले ही आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट लगाएं या घर पर बनाएं, सबसे अहम बात यह होती है कि इन प्रोडक्ट्स में क्या-क्या चीज मिलाई गई है। हर स्किन टाइप पर अलग-अलग चीजें सूट करती हैं। साथ ही त्वचा हर चीज के प्रति अलग रिएक्ट करती है। जो चीज ऑयली स्किन के लिए अच्छी है, जरूरी नहीं की वह ड्राई स्किन पर भी काम करेगी।

ऑयली स्किन की देखभाल के लिए चीजों को चुनते वक्त बेहद सावधान रहना चाहिए। ऑयली स्किन पर आसानी से मुंहासे हो जाते हैं। इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल बेहद सोच समझकर करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको किन चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

हैवी मेकअप को कहें नो

why heavy makeup is bad for oily skin
मेकअप करने से लुक एंहान्स हो जाता है। इसलिए आजकल मेकअप प्रोडक्ट्स का उपयोग ज्यादा किया जाने लगा है। क्या आप भी मेकअप करती हैं? आपको अपनी स्किन टाइप पर भी ध्यान देना चाहिए। हमारी त्वचा कैसी है, इस हिसाब से ही मेकअप प्रोडक्टस चुनने चाहिए। खासतौर पर अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको मेकअप के प्रति काफी सचेत रहना चाहिए।

ऑयली स्किन पर मेकअप कि थिक लेयर नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप हैवी मेकअप लगाती हैं तो इसके कारण पोर्स क्लॉग हो जाते हैं। इसके बजाय आपको लाइट वेट मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए।

ऑयली प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी

why oil based is bad for oily skin
अब आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है तो उस पर ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट्स तो नुकसान ही करेंगे न। आपको ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए जिनमें ऑयली होता है। इनके उपयोग से आपकी स्किन ज्यादा ऑयली होने लगेगी। इसलिए तैलीय त्वचा के लिए सलाह दी जाती है कि उन्हें ऑयली फ्री मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ही चुनना चाहिए।(फेस मास्क लगाने का तरीका)

इसे भी पढ़ें:इस तरह से रखेंगी ख्याल तो नहीं होगी त्वचा कभी भी ऑयली

अल्कोहल बेस्ड चीजें हो सकती हैं नुकसानदायक

आजकल बाजार में अल्कोहल बेस्ड कई चीजें मिलने लगी हैं। अल्कोहल प्रोडक्ट्स हर स्किन टाइप के लिए नहीं बने हैं। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जो भी ब्यूटी और मेकअप से जुड़ा सामान खरीद रही हैं, उसमें किन चीजों का का उपयोग किया गया है। अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से भी ऑयली स्किन पर असर पड़ता है। इससे पोर्स का साइज और ग्रीसीनेस बढ़ने लगता है। (ऑयली स्किन के लिए टोनर)

इसे भी पढ़ें:ऑयली स्किन के लिए बस इन चीजों से बनाएं फेस मास्क

ऑयली स्किन के लिए कुछ जरूरी टिप्स

skin care tips for oily skin

  • आपको फेस वॉश करना बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। केवल एक बार सुबह चेहरा साफ करने से कुछ नहीं होता है। आपको सुबह और रात को सोने से पहले यानी दो बार चेहरा धोना चाहिए।
  • फेस वॉश के बाद टोनर का इस्तेमाल करना न भूलें। टोनर का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योंकि इससे आपके चेहरे पर थोड़ी सी भी गंदगी नहीं रहेगी।
  • क्या आपको भी लगता है कि ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज करने की क्या ही जरूरत है? ऐसी नहीं है। हर स्किन टाइप को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है।
  • SPF 30 सनस्क्रीन को हमेशा अपने पास रखें। जब भी आपका घर से बाहर निकलना हो तो इसे लगाकर ही जाएं। सनस्क्रीन आपके स्किन को सन डैमेज से बचाएगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।