तुरंत ग्लो के लिए घर पर बनाएं ये फेस पैक, ईशा कोप्पिकर से जानें तरीका

लॉकडाउन आपकी स्किनकेयर रूटीन को पटरी पर लाने का सही समय है। DIY मास्क और होम फेशियल से लेकर शीट मास्क को घर पर बनाने तक, कई ऐसे आसान विकल्प हैं, जिनमें बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता है और वे ऑर्गेनिक होते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इनके इस्तेमाल से आप त्वचा पर तुरंत ग्लो ला सकती हैं। यहां तक कि कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इन पर भरोसा करती हैं और अपने ब्यूटी टिप्स इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर करती हैं।
ईशा कोप्पिकर घर पर ही स्किन की देखभाल के टिप्स अपनाती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फेस मास्क लगाकर एक फोटो पोस्ट की थी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट बताते हुए एक होममेड फेस ग्लो मास्क शेयर किया था। इसके रिजल्ट आश्चर्यजनक थे और अगर आप त्वचा पर तुरंत ग्लो लाने के लिए एक आसान विकल्प की तलाश कर रही हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। आइए इस मास्क को बनाने के तरीके और फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फेस पैक बनाने की सामग्री
- डार्क चॉकलेट- 1 चम्मच
- ओट्स- 1 चम्मच
- दूध- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
फेस पैक बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- आप चाहे तो डार्क चॉकलेट की जगह कोको पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स, दूध, डार्क चॉकलेट, शहद को एक साथ ब्लेंडर में डालकर मिक्स करें।
- आप चाहे तो सिर्फ ओट्स, मिल्क और शहद से भी इस पैक को बना सकती हैं।
- जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे गर्दन और चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
- पैक को लगभग 15 मिनट तक लगाने के बाद इसे धो लें।
- नेचुरल चीजों से बना ये फेस पैक स्किन पर तुरंत ग्लो लाता है।
इसे जरूर पढ़ें:रंगत निखारने के लिए इन 4 चीजों में से 1 रोजाना लगाएं, 1 हफ्ते में दिखेगा असर
फेस ग्लो पैक के फायदे
नेचुरल चीजों से तैयार इस फेसपैक में कई पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट हैं। यह त्वचा की गहराई से सफाई कर डेड स्किन सेल्स को हटाता है। पिंपल्स, दाग-धब्बे, टैनिंग आदि स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। त्वचा में नमी बरकरार रखने के साथ यह पैक चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाता है। इसमें मौजूद डार्क चॉकलेट एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। साथ ही डार्क चॉकलेट में मौजूद कोकोआ हमारी स्किन को स्मूद और सॉफ्ट रखने में मदद करता है।
ओट्स
ओट्स न केवल आपको हेल्दी रखने में मदद करता है बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी अद्भुत तरीके से काम करत है। ओट्स में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को फिर से जीवंत करने में मदद करते हैं और डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा त्वचा को सुंदर बनाने के लिए भी ओट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो प्रदूषण, यूवी किरणों और केमिकल्स द्वारा किए गए त्वचा के नुकसान का इलाज करने में मदद करते हैं।
दूध
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो रात-भर आपकी स्किन को रिपेयर करने का काम करता है। इससे त्वचा पर उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। यह तत्व आपकी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। साथ ही कच्चा दूध आपको सुंदर और ग्लोइंग बनाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करके स्किन को ड्राईनेस से बचाता है। इनमें लैक्टोज, प्रोटीन, फैट, कैल्शियम और विटामिन-ए, बी-12, डी और जिंक शामिल हैं। त्वचा पर इसे लगाने से सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दूध में समाए सारे पोषक तत्व बेहतर तरीके से स्किन में समाते हैं, जिससे स्किन में नमी को बरकारर रखता है।
शहद
शहद का इस्तेमाल बीमारियों को दूर भगाने के साथ-साथ स्किन को भी खूबसूरत बनाने में मदद करता है। शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो धाग-धब्बे, कील-मुंहासे और झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर नियमित लगाने से ग्लो बढ़ता है। यह स्किन पोर्स में जमा गंदगी को बाहर निकालता है।
आप भी इस पैक को लगाकर त्वचा पर तुंरत ग्लो ला सकती हैं। हालांकि यह नेचुरल चीजों से बना है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।