Papaya Face Pack: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है पपाया फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

सर्दियों के मौसम में अगर आप भी अपनी स्किन फटने की वजह से काफी परेशान रहती हैं और अपनी त्वचा को स्मूथ और मुलायम बनाने के लिए काफी प्रयास कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे खास होममेड फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप सर्दियों में अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
चेहरे के लिए पपीता का फेस पैक
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होंने लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में त्वचा संबंधी परेशानियां आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं हमेशा परेशान रहती हैं। अगर आप भी त्वचा को स्मूथ बनाना चाहती हैं या सर्दियों में अपनी स्किन को मुलायम बनाने का कई प्रयास कर रही हैं, तो घर बैठे पपीते का इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जैसे -
पपीता से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- पका पपीता
- दूध
- केसर
- शहद
यह भी पढ़ें: Saffron For Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए केसर का ऐसे करें इस्तेमाल, ये 3 तरीके आएंगे बेहद काम
पपीता से फेस पैक बनाने का तरीका
- घर पर रहकर आप आसानी से पपीता का फेस पैक बना सकती हैं।
- फेस पैक बनाने के लिए एक पपीता को काटकर ब्लेंडर या मिक्सर में पीस लें।
- अब इस पका हुए पपीते में थोड़ा कच्चा दूध, केसर और थोड़ा शहद मिला दें।
- इन सभी सामग्री को तब तक पीसे, जब तक की वह चिकना न हो जाएं।
- अब आपका पेस्ट बनकर तैयार है। आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें।
- उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।
- इस फेस पैक से आप अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं।
- इसका इस्तेमाल आप एक हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
- अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें: होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।