Glass Skin: बस इन 2 चीजों से तैयार करें होममेड फेस मास्क ,शीशे की तरह Skin पर आ जाएगी चमक

चेहरे पर ग्लो लाने की चाहत लगभग हर किसी की होती है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण और लगातार बदलते मौसम के कारण स्किन की चमक फीकी पड़ना आम समस्या बन गई है। ऐसे माहौल में त्वचा को हेल्दी और दमकती हुई रखना एक बड़ी चुनौती दिखाई देती है। मार्केट में भले ही कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हों, लेकिन उनकी ऊँची कीमतें उन्हें रोज़ाना की दिनचर्या का हिस्सा बनाना आसान नहीं बनातीं।
तो आखिर ग्लोइंग स्किन पाई कैसे जाए? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. भारती तनेजा से बात की। उनके मुताबिक—
"त्वचा में प्राकृतिक ग्लो लाने का सबसे सरल तरीका है, डेड स्किन को हटाना, पोर्स को टाइट करना और स्किन को डीप मॉइश्चराइज करना। और खास बात ये है कि आप ये तीनों फायदे सिर्फ एक होममेड फेस पैक से पा सकती हैं।"
इसके बाद डॉ. भारती इस खास फेस पैक को बनाने और सही तरीके से लगाने की प्रक्रिया विस्तार से बताती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क बनाने की सामग्री (DIY Face Mask For Glowing Skin)
- 1 बड़ा चम्मच चंदन
- 1 बड़ा चम्मच दही
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क बनाने की विधि
- एक बाउल लें और उसमें चंदन और दही मिक्स करें। आपको बाजार में चंदन पाउडर मिल जाएगा, मगर चंदन की लकड़ी को घिसकर यदि आप चंदन निकालती हैं, तो यह आपकी त्वचा पर ज्यादा प्रभावशाली होगा।
- इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें। जब यह अच्छी तरह से सूख जाए, तो पानी से चेहरे को वॉश कर लें।
- जब चेहरे को पानी से वॉश करें, तब चेहरे की हल्की मसाज भी करें। ऐसा करने से फेस पैक आसानी से रिमूव भी हो जाता है और स्किन में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है।
- चेहरे को वॉश करने के बाद आपको स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का चुनाव कर चेहरे की डीप मसाज करनी चाहिए।
- यदि आप नियमित रूप से रोज चेहरे पर यह होममेड फेस मास्क लगाती हैं, तो आपके चेहरे पर शीशे की तरह चमक आ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- सगाई से कुछ दिन पहले अपने चेहरे पर लगाएं ये खास फेस पैक, ग्लोइंग स्किन के लिए है बेस्ट
फेस मास्क लगाने की सही विधि
- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से वॉश करें। अगर चेहरे पर मेकअप किया हुआ है, तो उसे रिमूव करें। इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करें। फेस वॉश आपकी स्किन टाइप के अनुसार ही होना चाहिए।
- अब आप चेहरे को 2 मिनट स्क्रब करें। बाजार में आपको स्किन टाइप के अनुसार बहुत सारे स्क्रब मिल जाएंगे। बेस्ट होगा कि आप घर पर ही बेसन और दही से चेहरे को स्क्रब कर लें।
- अब आप चेहरे का साफ करें और फिर चंदन और दही से बना फेस पैक चेहरे पर लगाएं।
- इस फेस पैक को लगाने के बाद फेस मोमेंट कम से कम करें। नहीं तो चेहरे पर रिंकल्स आ सकते हैं।
- इसके बाद आप चेहरे को अच्छी तरह से पानी से वॉश कर लें।
फेस मास्क लगाने के फायदे
- त्वचा के लिए चंदन बहुत फायदेमंद होता है। यह ठंडा होता है, इसलिए इसे लगाने से बड़े स्किन पोर्स कम्प्रेस हो जाते हैं और त्वचा में कसाव आ जाता है।
- चंदन में स्किन व्हाइटनिंग और स्किन को ब्लीच करने की ताकत होती है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।
- दही प्राकृतिक स्किन एक्सफोलिएट होता है और इस फेस मास्क में दही की मौजूदगी से चेहरे की टैनिंग और डेड स्किन रिमूव होती है और चेहरा ग्लो करने लगता है।
- दही में भी ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, इससे चेहरे पर चमक आने के साथ-साथ दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं।
नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए उपाय को ट्राई करने से पहले आपको किसी स्किन एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह इस्तेमाल करें लौंग का पानी, चेहरे पर आएगा गजब का निखार
नॉर्मल स्किन वालों को भी पहले स्किन पैच टेस्ट करना चाहिए, उसके बाद ही इस उपाय को अपनाना चाहिए। नियमित इस होममेड फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं और अच्छे रिजल्ट्स पाएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह के ब्यूटी संबंधी और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या चंदन से सच में चेहरे पर ग्लो आता है?
- हाँ, चंदन स्किन को कूलिंग, ब्राइटनिंग और सूदिंग इफेक्ट देता है। यह डलनेस कम कर चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है।
- क्या दही फेस पैक स्किन को ब्राइट बनाता है?
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाता है और त्वचा को मुलायम व ब्राइट बनाता है।
- इस फेस पैक को कितनी बार लगाना चाहिए?
- रोज लगाएं तो बेहतरीन है। अन्यथा हफ्ते में 3–4 बार लगाने से भी बहुत अच्छा ग्लो आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।