Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

Avocado Face Pack: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है होममेड एवोकाडो फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Avocado Face Pack:  अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-02, 13:16 IST
image

ठंडी के मौसम में अधिकतर महिलाएं स्किन रिलेटेड परेशानियों का सामना करती हैं। अगर आप भी सर्दी के मौसम में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आपको सर्दियों में होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकती हैं। आईए जानते हैं इस खास फेस पैक के बारे में।

चेहरे के लिए एवोकाडो फेस पैक

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि ठंड का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती हैं, जिसकी वजह से वे काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम को कम कर अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एवोकाडो का फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

Untitled design (74)

एवोकाडो फेस पैक बनाने का आसान तरीका -

एवोकाडो से फेस पैक बनाने का तरीका

  • एवोकाडो से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एवोकाडो के छोटे टुकड़े कर इसे पीस लें।
  • इसके साथ आप 1 केले को भी चूर लें।   
  • अब इन दोनों चीजों को मिक्स कर दें, फिर इसमें थोड़ा शहद और बादाम तेल मिला दें।
  • अब इन सभी सामग्री को तब तक फेंटें, जब तक कि ये गाढ़ा न हो जाएं।
  • अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है आप इसे इस्तेमाल कर सकती है।   

    Untitled design (75)
  • इस फेस पैक को आप 40 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें, फिर चेहरा धो लें।
  • आप इस एवोकाडो फेस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।
  • आप चाहें तो इस फेस पैक में गुलाब जल या विटामिन ई कैप्सूल मिला सकती हैं।
  • नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: कॉफी स्क्रब का करती हैं चेहरे पर इस्तेमाल? तो सर्दी का मौसम आने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बात

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।