मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ने के लिए और अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए खटपट करती रहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे देसी नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
image
image

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को कम करने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर पैसे खर्च करती हैं।

चेहरे के लिए मलाई और घी

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ने के लिए और अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए खटपट करती रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे देसी नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

2 - 2025-09-03T164332.218

मलाई और घी का फेस पैक

चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए आप महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय घर का देसी नुस्खा आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको मलाई और घी का इस्तेमाल करना होगा। घी और मलाई चेहरे के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी घी और मलाई का इस्तेमाल कर फेस पैक बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

इसे भी पढ़ें:चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

फेस पैक बनाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आप घी और मलाई से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमे थोड़ा घी और मलाई मिक्स कर दें। अब आप इसमें गुलाब जल और हल्दी ऐड कर पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इस पेस्ट को अब आप रोजाना चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं। थोड़ी देर के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।

1 - 2025-09-03T164336.015

इन बातों का भी रखें ध्यान

इस पेस्ट का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं साथ ही चेहरे पर हो रहे रैशेज और पिंपल्स से भी छुटकारा पा सकती हैं। ध्यान रहे अगर आपको चेहरे पर किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो इस पेस्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दें और डर्मटॉलॉजिस्ट की राय जरूर लें।

इसे भी पढ़ें:बालों की ग्रोथ हो सकती है अच्छी अगर इस तरह इस्तेमाल करेंगी आंवला और नीम, एक्सपर्ट से जानें तरीका

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP