herzindagi
image

चंदन पाउडर के साथ इस चीज को मिलाकर आप भी बना सकती हैं अपने चेहरे को खूबसूरत, मिलेंगे कई फायदे

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बे की वजह से परेशान रहती है, तो अब आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 11:01 IST

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए अगर आप भी कई घरेलू उपाय आजमाती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

चेहरे के लिए चंदन पाउडर

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बे की वजह से परेशान रहती है, तो अब आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं और स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती है। चंदन पाउडर से पेस्ट तैयार करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। जैसे - 

inside (13)

चंदन पाउडर से पेस्ट तैयार करने के लिए सामग्री -

  • चंदन पाउडर
  • गुलाब जल
  • विटामिन ई कैप्सूल

चंदन पाउडर से पेस्ट बनाने का तरीका -

अब आप घर पर चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर चेहरे के लिए खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं।

इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में चंदन पाउडर निकाल ले। अब इसमें गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल शामिल कर दें।

इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर ले और थोड़ी देर के लिए रख दें। अब आपका चंदन पाउडर पेस्ट बनाकर तैयार है।

आप इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: ऑयली स्किन वाली महिलाएं मानसून में ऐसे करें त्वचा की केयर, बढ़ सकता है चेहरे का ग्लो

आपको इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखना है।

इसके बाद आप चेहरे की हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। ध्यान रहे आपको ज्यादा जोर से स्किन रगड़ना नहीं है।

inside (12)

आप इस चंदन पाउडर पेस्ट का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरुर ले। 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।