चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार

अगर आप भी घर पर रहकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती है और पिंपल्स, रैशेज जैसी परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर आलू और शहद का इस्तेमाल कर खास फेस पैक तैयार कर सकती है।
Updated:- 2025-08-14, 20:17 IST
image

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई उपाय करती हैं और चेहरे पर होने वाली परेशानियों से राहत पाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर खास फेस पैक तैयार कर सकती है। आईए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास घरेलू उपाय के बारे में।

चेहरे के लिए आलू से बना खास फेस पैक

अगर आप भी घर पर रहकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती है और पिंपल्स, रैशेज जैसी परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर आलू और शहद का इस्तेमाल कर खास फेस पैक तैयार कर सकती है। इस फेस पैक को बनाने का तरीका बहुत आसानी इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।

1 - 2025-08-14T192039.469

आलू से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • आलू
  • शहद
  • लैवेंडर ऑयल
  • चावल का आटा

आलू से फेस पैक बनाने का तरीका -

अगर आप भी घर पर रहकर आलू से फेस पैक तैयार करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आलू को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीसकर उसका रस निकाल ले।

अब आलू के इस रस में एक चम्मच शहद और थोड़ा लैवंडर ऑयल मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले।

अब इस लिक्विड में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाकर इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंट ले। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें: बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए बेस्ट हैं कलौंजी से बना हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

आलू से बने इस फेस पैक को आप चेहरे पर कम से कम 30 से 40 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज कर चेहरे को साफ पानी से धो ले।

2 - 2025-08-14T192035.863

आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के बजाय गर्दन पर भी लगा सकती हैं। यह चेहरे और गर्दन से टैनिंग को रिमूव करने में मदद करेगा।

यही नहीं अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो यह खास आलू से बना फेस पैक डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें सस्ता और फायदेमंद बादाम फेस क्रीम, कम खर्च में चेहरा बनेगा खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।