कॉफी के साथ मिलाकर लगा लें ये 2 चीज, चेहरे का बढ़ेगा ग्लो और स्किन प्रॉब्लम भी होगी कम

अगर आप भी चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करना चाहती है और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है, तो आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय को के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी है, जो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। अगर आप भी चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करना चाहती है और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय को के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।

चेहरे के लिए कॉफी का इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे पर अगर एक पिंपल भी हो जाए, तो उससे अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती है। ऐसे में अब आप घर पर रहकर कॉफी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती है। इसके लिए आपको कॉफी में दो चीजों को मिलकर अपने चेहरे पर लगाना है। आईए जानते हैं उन दो चीजों के बारे में।

1 - 2025-08-09T125350.222

कॉफी से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

कॉफी से फेस पैक बनाने का तरीका

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप कॉफी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सबसे पहले आप एक कटोरी में कॉफी पाउडर निकाल लें, उसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच दही मिला दें।

अब इस दही और कॉफी वाले मिश्रण में थोड़ी हल्दी ऐड कर दें। आप चाहें तो स्किन को सॉफ्ट और पेस्ट को खुशबूदार बनाने के लिए गुलाब जल भी मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें:चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा ये खास होममेड मिंट फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर आप चेहरे पर लगा सकती हैं। फेस पर इसका इस्तेमाल करने से पहले आप चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

इस कॉफी फेस पैक को आप अपने चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करते हुए इसे निकालें और चेहरे को साफ पानी से धो लें।

2 - 2025-08-09T125346.357

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP