आंखों के नीचे काले घेरे यानि कि डार्क सर्कल पड़ने की वजह से जहां चेहर की खूबसूरती कम हो जात हैं तो वहीं आप कम उम्र से पहले बूढी भी नजर आने लगती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई महिलाएं कई सारे उपाय और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कई महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन, ये समस्या कम नहीं होती है। आंखों के नीचे काले घेरे कैसे कम हो इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ होम रेमेडी बताई है जिनका सही तरह से इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे काले घेरे कम हो सकते हैं।
शहद की मदद से काले घेरे हो सकते हैं कम
एक्सपर्ट ने बताया कि शहद की मदद से ये समस्या कम हो सकती है। ये एक प्राकृतिक उपाय है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट समते कई सारे गुण होते हैं। इसी के साथ इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण भी त्वचा को पोषण देते हैं। ये सभी गुण आंखों के नीचे काले घेरे कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
सामग्री
शहद, बादाम का तेल, विटामिन ई तेल का करें इस्तेमाल
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- 1विटामिन ई तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक बाउल में शहद डाल दें।
- इसमें बादाम का तेल डालें।
- इसके बाद इसमें विटामिन ई तेल मिलाएं
- इस पेस्ट को आंखों के नीचे काले घेरे वाली जगह पर लगाएं।
- आँखों के नीचे 10 मिनट तक हल्की मसाज करें
- पेस्ट सूख जाने के बाद 1 घंटे बाद धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये घरेलू नुस्खे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों