Skin Care : स्क्रब का कर रही हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता स्किन को नुकसान

स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा की डेड स्किन साफ हो जाती है लेकिन स्क्रब का इस्तेमाल करें के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
Updated:- 2024-11-26, 17:08 IST
 tips to use scrub on skin

त्वचा की डेड स्किन को हटाने के लिए साथ ही ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए महिलाएं स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, अगर आप स्क्रब का सही तरह से इस्तेमाल नहीं करती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको स्क्रब का इस्तेमाल करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप स्क्रब का इस्तेमाल करने के दौरान इन बातों का ध्यान रखती हैं तो स्किन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

स्किन टाइप के अनुसार करें स्क्रब चुनाव

scrub

स्क्रब करने से स्किन को नुकसान न हो इसके लिए आप स्किन टाइप के अनुसार ही स्क्रब का चुनाव करें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप क्रीमी या मॉइस्चराइजिंग स्क्रब लें। इसी के साथ अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप जेल या सल्फर बेस्ड इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। वहीं स्क्रब का चुनाव करने के लिए आप एक्सपर्ट की भी मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे की गंदगी मिनटों में ऐसे करें साफ, जानें कैसे करें टमाटर से स्क्रब

हफ्ते में 2 दिन करें स्क्रब का इस्तेमाल

स्क्रब का इस्तेमाल करने से डेड स्किन साफ होती है लेकिन, अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो स्किन को नुकसान हो सकता है। स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा की नेचुरल नमी खो जाती है और इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। स्क्रब का इस्तेमाल आप हफ्ते में सिर्फ 2 दिन करें।

स्क्रब के बाद मॉइस्चराइजर करें इस्तेमाल

स्क्रब में दाने होते हैं जिसकी मदद से डेड स्किन को साफ होती है। वहीं अगर चेहरे की स्क्रब का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप त्वचा को मॉइस्चराइज करें। त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद लें।

इस तरह करें स्क्रब का इस्तेमाल

skin care tips (2)

  • स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को धो लें।
  • स्क्रब अप्लाई करें और इसे चेहरे पर ज्यादा रगड़े नहीं।
  • स्क्रब को 1-2 मिनट तक हलके हाथों से मसाज करें।
  • साफ पानी से चेहरे को धो लें।
  • इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें।

इसे भी पढ़ें- हर्बल फेस स्क्रब तैयार करते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

अगर आप चेहरे पर स्क्रब का इस्तेमाल करने के दौरान इन बातों का ध्यान रखती हैं तो स्किन को होने से वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। अगर आपको ये टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit- her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।