
पिंपल्स आपके शरीर और चेहरे के किसी भी हिस्से पर पॉप अप कर सकते हैं। अमूमन पीठ, छाती और चेहरे के टी-ज़ोन पर पिंपल्स हो जाते हैं लेकिन कुछ एरिया ऐसे भी होते हैं, जहां पर पिंपल्स बेहद कम ही पॉपअप करते हैं। इन्हीं एरिया में से एक है लिप्स। आमतौर पर लिप्स पर जब पिंपल्स होते हैं तो महिलाएं उसे मुंह के छाले समझ लेती हैं। हालांकि यह दोनों ही काफी अलग है। होंठों के पिंपल्स टच करने पर दर्द होता है और इसके सेंटर में सिंगल ब्लैकहैड या व्हाइटहेड होता है। वहीं, मुँह के छाले होने पर खुजली, जलन या झुनझुनी महसूस होती है और यह एक फफोले जैसा दिखता है। लिप्स पर होने वाले पिंपल्स वास्तव में बैक्टीरिया के संक्रमण का एक परिणाम है। इसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है, लेकिन अगर आप कुछ आसान व प्रभावी घरेलू उपाय अपनाती हैं तो लिप्स पर होने वाले इस पिंपल्स से कम समय में ही राहत पा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको लिप्स पर होने वाले पिंपल्स के उपचार के कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं-

हल्दी में कर्क्यूमिन होता है। करक्यूमिन में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। चूंकि होठों पर दाने बैक्टीरिया के विकास का एक परिणाम है और जिसमें आमतौर पर सूजन भी होती हैं। लेकिन एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण हल्दी लिप पिंपल्स पर प्रभावी तरीके से काम करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करके उंगलियों की मदद से या फिर क्यू टिप की मदद से इसे सीधे दाने पर लगाएं। इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से धोएं। बेहतर परिणामों के लिए दिन में दो बार दोहराएं।
इसे जरूर पढ़ें: ऑफिस में है न्यू ईयर पार्टी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की तरह खुद को करें स्टाइल

टमाटर सैलिसिलिक एसिड में समृद्ध है। यह एक शक्तिशाली बीएचए है जो गंदगी और बैक्टीरिया से भरे छिद्रों को पिंपल का इलाज करने में मदद करता है। पके टमाटर का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे कांटे से कुचल दें। गूदे को सीधे अपने लिप पिंपल पर लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए दिन में तीन बार दोहराएं।
इसे जरूर पढ़ें: पाना चाहती हैं हेल्दी स्किन और बाल तो आज से ही इस्तेमाल करें इमली का पैक

शहद में हीलिंग व एंटी-माइक्रोबायल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह विभिन्न त्वचा समस्याओं के उपचार के लिए यह एक अद्भुत प्राकृतिक घटक है। मुँहासे और त्वचा की जलन से लेकर ब्लैकहेड्स और समय से पहले बूढ़ा होने तक की समस्याओं से शहद बेहतरीन तरीकों से निपट सकता है। इसके रोगाणुरोधी गुण बैक्टीरिया से लड़ते हैं और पिंपल्स की उपस्थिति को कम करते हैं। लिप पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक छोटे चम्मच में शहद लें और इसे साफ उंगलियों या क्यू-टिप का उपयोग करके दाना पर लगाएं। इसे 30-60 मिनट तक रहने दें और फिर इसे धो लें। प्रभावी परिणामों के लिए दिन में 2-3 बार दोहराएं।

पिंपल के लिए कैस्टर ऑयल जैसे थिक ऑयल का इस्तेमाल करना अजीब लग सकता है, लेकिन वास्तव में यह बेहद लाभदायक है। एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर होने के साथ-साथ इसमें रिकिनोइलिक एसिड होता है जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह स्किन टिश्यू को रिपेयर करने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को प्रिवेंट करता है। अरंडी के तेल की एक बूंद लें और इसे सीधे दाना पर लगाएं। आप इसे रात भर रख सकते हैं और सुबह इसे धो सकते हैं। हालांकि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको इस कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने से बचें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।