herzindagi
winter dry lips remedy

Homemade Lip Tint: घर पर इन चीजों से बनाएं लिप टिंट, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत

DIY Homemade lip tint:  यदि आपको भी अपने लिप्स को ग्लॉसी और सॉफ्ट टच देना है तो आज हम आपको होममेड लिप टिंट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-19, 19:33 IST

सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में हम बाजार से लिप टिंट, लिप बाम हुए स्क्रब जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनको लगाने के बावजूद कभी-कभी होंठ ड्राई ही रहते हैं। दरअसल, बाजार में मिलने वाले इन सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल मिला होता है। ऐसे में यह असरकारी साबित नहीं होती हैं। आजकल लड़कियां होंठों को ग्लॉसी टच और सॉफ्ट बनाने के लिए लिप टिंट का यूज करने लगी हैं। यह होंठ को नेचुरल लुक देता है। अगर आपको भी मार्केट का केमिकल युक्त लिप टिंट यूज नहीं करना है तो आज हम आपको इस लेख में होममेड लिप टिंट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने शेयर किया है। इस लिप टिंट को आप घर में रखे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स की मदद से तैयार कर सकती हैं।

होममेड लिप टिंट बनाने की आवश्यक सामग्री

  • गाय का घी- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 2 बूंद
  • ग्लिसरीन- 1 चम्मच
  • चुकंदर- 1

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको चुकंदर लेकर उसका छिलका उतार लेना है।
  • अब इसको मिक्सर जार में डालकर इसका गूदा निकाल लें।
  • चुकंदर के पल्प को किसी कपड़े में डालकर छान लेना है।
  • इस जूस में अब आपको गाय का घी डालकर मिक्स करना है।

ये भी पढ़ें: Lip Pigmentation को कम करने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स, होंठ बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

cow ghee

  • फिर इसमें आप नींबू का रस और ग्लिसरीन डालकर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को आप एक कांच या टिन की डिब्बी में भरकर रखें।

ये भी पढ़ें: होंठों के रूखेपन का आसान इलाज, एक्सपर्ट का बताया ये खास नुस्खा आएगा बेहद काम

lip care in winter

  • इस डिब्बी को अब आप फ्रिज में सेट होने के लिए रातभर के लिए रख दें।

beetroot for lips

  • आपकी होममेड लिप टिंट बनकर तैयार है।
  • इसको अब आप रोजाना सुबह-शाम होंठों पर अप्लाई करें।
  • यह सर्दियों में आपके होंठों की ड्राईनेस को खत्म कर देगा और लिप्स पर एक नेचुरल चमक देगा।

फायदे

  • चुकंदर आपके लिप्स को नेचुरल कलर देने का काम करेगा।
  • वहीं नींबू का रस आपके होंठ का कालापन दूर करेगा।
  • जबकि ग्लिसरीन लिप्स को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।