इस खास डी टैन पैक से पाएं पार्लर जैसा निखार, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
-1765879518147.webp)
सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन का खास ध्यान रखती हैं, ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन को कोमल और मुलायम बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास और सस्ता डी टैन पैक तैयार कर सकती हैं। इस खास पैक को बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और यह आपकी बॉडी से टैनिंग भी कम कर देगा। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस पैक के बारे में।
टैनिंग के लिए खास डी टैन पैक
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि सर्दियों में स्किन की केयर करना बहुत जरूरी होता है, ऐसे में अगर आपकी स्किन पर भी टैनिंग हैं और आप इसे कम करने के लिए सस्ता और अच्छा डी टैन पैक तलाश रही हैं, तो अब आप घर पर एक खास डी टैन पैक तैयार कर सकती हैं, इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

डी टैन पैक बनाने के लिए सामग्री
- दही
- नींबू
- बादाम का तेल
- चावल का आटा
- बेसन
यह भी पढ़ें- स्किन टाइप के हिसाब से विंटर मॉइश्चराइजर कैसे चुनें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
डी टैन पैक बनाने का तरीका
- घर पर ही आप आसानी से खास डी टैन पैक तैयार कर सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा चावल का आटा और बेसन लेना है।
- अब इन दोनों को मिक्स कर इसमें थोड़ा बादाम का तेल और कुछ बूंद नींबू के रस की मिला दें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा दही मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट लें और 20 मिनट तक इन सभी को भिगोकर रखें।
- आपका ये खास डी टैन पैक बनकर तैयार है, इसे आप अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें
- 15 से 20 मिनट के बाद थोड़ा पानी लेकर बॉडी की मसाज करें।
- मसाज आपको हलके हाथों से करना है, फिर साफ पानी से इस पेस्ट को धो लें।

इन बातों का रखें ध्यान
आप इस डी टैन पैक का एक हफ्ते में 2 बार या वीकेंड पर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको नींबू से कोई परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें- आपकी स्किन के लिए ग्लिसरीन सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें किस स्किन टाइप को नहीं करना चाहिए यूज
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।